T20 World Cup 2024 india

Video: भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए अब कितने मैच जीतने होंगे जरूरी? जानें समीकरण

T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है, जहां उसका सामना आस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान जैसी टीमों से होगा। भारतीय टीम का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहें हैं कि आखिर भारतीय टीम को इस वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए अब कुल कितने मैच जीतने होंगे।

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है। सुपर-8 में भी भारतीय टीम के 2 मैच तय हो चुके हैं। ये मैच आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान से होंगे। जबकि भारतीय टीम अपना तीसरा मैच बांग्लादेश या नीदरलैंड से खेलेगी। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक है। भारत के प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि टीम अपना शानदार सफर जारी रखते हुए खिताबी मुकाबले तक पहुंचेगी और इस बार चैंपियन बनेगी। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों के मन में भी सवाल उठ रहा है कि आखिर टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के लिए और कितने मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने अब तक अपने सभी मुकाबले जीते हैं। टीम का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला आज रात कनाडा से होगा। इस मैच में भी भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। वहीं, सुपर-8 में भारत को कुल 3 मैच खेलने हैं। इसमें से भारत अगर 2 मैच जीत लेता है तो वह सुपर-8 के ग्रुप में पहले या दूसरे स्थान पर रहेगा और सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगा। फिर भारत को सेमीफाइनल और फाइनल में जीत दर्ज करनी होगी। यानी अब भारतीय टीम को टी20 का चैंपियन बनने के लिए केवल 4 मैच जीतने होंगे। ये 4 मैच भारत को कब-कब जीतने होंगे। इसे आप वीडियो में आसानी से समझ सकते हैं:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ