हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शुभमन गिल नहीं खेलेंगे ये टूर्नामेंट, BCCI को फिजियो ने भेजी बल्लेबाज की रिपोर्ट

एशिया कप 2025 से पहले भारत में होने वाले दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में शुभमन गिल खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। गिल की ब्लड रिपोर्ट फिजियो ने बीसीसीआई को सौंपी है।

विज्ञापन
Shubman Gill

Shubman Gill: एशिया कप 2025 में शुभमन गिल को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है। टीम का ऐलान होने से पहले गिल के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी, हालांकि बीसीसीआई ने उनको टी20 टीम का उपकप्तान बनाकर हर किसी को हैरान कर दिया। वहीं एशिया कप 2025 से पहले भारत में दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया था, लेकिन अब भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान ये टूर्नामेंट नहीं खेलने वाले हैं।

शुभमन गिल नहीं खेलेंगे दलीप ट्रॉफी 2025

रिपोर्ट के मुताबिक फिजियो ने शुभमन गिल की ब्लड रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सौंपी है। इस दौरान फिजियो ने बीसीसीआई को सलाह दी है कि गिल को दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलने दिया जाए। अब बड़ा सवाल है कि दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की कमान कौन संभालेगा? फिलहाल गिल क्रिकेट से दूर छुट्टियां मना रहे हैं। अब उनको एशिया कप 2025 में खेलते हुए देखा जाएगा।

ये खिलाड़ी हो सकता है कप्तान

दलीप ट्रॉफी 2025 में अब शुभमन गिल के बाद नॉर्थ जोन की कप्तानी अंकित कुर संभालते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें, दलीप ट्रॉफी 2025 का आगाज 28 अगस्त से होने जा रहा है। नार्थ जोन का पहला मुकाबला ईस्ट जोन से होगा, ये मुकाबला बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेला जाएगा।

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर गिल का रहा था शानदार प्रदर्शन

रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी। इस सीरीज में गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी काफी शानदार रही थी। शुभमन गिल ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा 754 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें:-एशिया कप 2025 के विनर को लेकर हुई भविष्यवाणी, पूर्व दिग्गज ने बताया नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola