Shubman Gill IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल पहले टेस्ट मैच को मिस कर सकते हैं। दरअसल, गिल की गर्दन में अकड़न है और इस वजह से उनकी उपलब्धता पर आखिरी फैसला मैच के आगाज से पहले लिया जाएगा। गिल इस समय बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके बल्ले से जमकर रन निकल रहे हैं।
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ‘रेवस्पोर्ट्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, इनफॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल गर्दन में अकड़न की वजह से पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।
हालांकि, गिल पहले टेस्ट में खेलेंगे या फिर नहीं, इस बात का फैसला मैच के आगाज से पहले किया जाएगा। शुभमन का बल्ला हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में जमकर बोला था। गिल ने पहले टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। वहीं, दूसरे मैच में भी युवा बल्लेबाज ने 39 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी। गिल अगर पहले टेस्ट से बाहर होते हैं, तो यह भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका हो सकता है।
शानदार फॉर्म में हैं गिल
शुभमन गिल क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में पिछले कुछ समय में जबरदस्त फॉर्म में हैं। टेस्ट क्रिकेट की बात करें, तो गिल ने इस साल अब तक खेले 8 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 50.92 के बेमिसाल औसत से 662 रन ठोके हैं। इस दौरान वह तीन शतक और दो अर्धशतक भी जमा चुके हैं। सिर्फ टेस्ट ही नहीं, बल्कि वनडे और टी-20 में भी यंग बैटर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रंग जमाना चाहेगी टीम इंडिया
बांग्लादेश को अपनी सरजमीं पर 2-0 से रौंदने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा टीम को दमदार शुरुआत देने में सफल रहे हैं। वहीं, नंबर तीन पर शुभमन गिल ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। केएल राहुल और ऋषभ पंत भी बांग्लादेश के खिलाफ बल्ले से जमकर धमाल मचाया था। हालांकि, कीवी टीम से पार पाना रोहित की सेना के लिए कतई आसान नहीं होगा।
संबंधित खबरें
LIVE: हार के बाद पलटवार करेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
3 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
28 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
52 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines