Shubman Gill: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. इस मैच में शुभमन गिल इतिहास रच सकते हैं. वह शानदार फॉर्म में भी हैं. उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी भी खेली थी. अब वह दिल्ली के मैदान पर बड़ा करिश्मा अपने नाम कर सकते हैं.
शुभमन गिल के नाम होगा बड़ा कीर्तिमान
शुभमन गिल जब से टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान बने हैं, तब से उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ भी खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. अब वह भारत की ओर से बतौर कप्तान सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. गिल से पहले ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डॉन ब्रेडमैन ने किया है. उन्होंने 11 पारियों में कप्तान के तौर पर अपने 1 हजार रन पूरे कर लिए थे.
हालांकि, अब गिल अगर 196 रन बना लेते हैं तो बतौर कप्तान वह टेस्ट में सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. गिल ने फिलहाल 10 पारियों में 805 रन बना लिए हैं.
भारत के लिए बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने का कारनामा सुनील गावस्कर के नाम है. उन्होंने 15 पारियों में 1 हजार रन पूरे किए थे.
टेस्ट सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले भारतीय कप्तान
| रैंक | कप्तान का नाम | 1,000 टेस्ट रन तक पहुंचने के लिए इन्निंग्स |
|---|---|---|
| 1 | सुनील गावस्कर | 15 |
| 2 | एम एस धोनी | 18 |
| 2 | विराट कोहली | 18 |
| 4 | सचिन तेंदुलकर | 24 |
| 5 | मोहम्मद अजहरुद्दीन | 25 |
| 6 | मख़लूद अली खान पटौदी | 26 |
| 6 | राहुल द्रविड़ | 26 |
| 8 | रोहित शर्मा | 27 |
| 9 | सौरव गांगुली | 35 |
| 10 | कपिल देव | 40 |
ये भी पढ़ें:-बिना एक पैसा खर्च किए ऐसे फ्री में देख सकेंगे IND-W vs SA-W मैच की LIVE स्ट्रीमिंग, जानें डिटेल्स
गिल से खासा उम्मीदें
गिल शानदार फॉर्म में भी हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी. ऐसे में वह दिल्ली की सरजमीं पर कमाल कर सकते हैं. अरुण जेटली की पिच की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद होती है. मैदान भी काफी छोटा है और यहां की आउटफील्ड भी काफी तेज है. ऐसे में बल्लेबाजों को बाउंड्री मारने में आसानी होती है.
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं रोहित शर्मा, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश!
शुभमन गिल के करियर पर एक नजर
शुभमन गिल ने अब तक भारत के लिए 38 टेस्ट मैच में 41.49 की औसत के साथ 2697 रन बनाए हैं. उन्होंने 9 शतक के अलावा 8 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 55 वनडे मैच में उन्होंने 59.04 की औसत के साथ 2755 रन बनाए हैं. वहीं 28 टी-20 मैच में उन्होंने 28.20 की औसत के साथ 705 रन बनाए हैं.
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
15 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
1 hr agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines