हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: शुभमन गिल के निशाने पर सुनील गावस्कर का महारिकॉर्ड, 54 साल पुराना कीर्तिमान तोड़ने की दहलीज पर भारतीय कप्तान

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में शुभमन गिल इतिहास रच सकते हैं और सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

Shubman Gill: शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में जमकर रन बना रहे हैं। इस सीरीज में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने इस सीरीज में दोहरा शतक भी बनाया है। शुभमन गिल कई रिकॉर्ड को इस सीरीज में अपने नाम कर चुके हैं। सीरीज का पांचवां मैच 31 जुलाई से ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में वह सुनील गावस्कर का 54 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं।

शुभमन गिल तोड़ सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। वह सुनील गावस्कर का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सुनील गावस्कर ने 774 रन बनाए हैं और ये रिकॉर्ड आज भी लिटिल मास्टर के नाम है। वहीं लिस्ट में दूसरा नाम भी सुनील गावस्कर का ही आता है। उन्होंने इसके अलावा एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए 732 रन बनाए थे। अब इन दोनों रिकॉर्ड को शुभमन गिल अपने नाम कर सकते हैं और वह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। गिल अब तक इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 4 मैचों में 722 रन बना चुके हैं। यानी अगर वह आगामी मैच की 2 पारियों में भी 54 रन बना देते हैं तो वह गावस्कर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं।

सुनील गावस्कर ने लगभग 54 साल पहले 1970/71 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 मैचों की खेली गई टेस्ट सीरीज की 8 पारियों में 774 रन बनाए थे। उन्होंने 154.80 की औसत के साथ 4 शतक और 3 अर्धशतक अपने नाम किया था।

विज्ञापन

भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

सुनील गावस्कर – 774 रन

सुनील गावस्कर – 732 रन

विज्ञापन

शुभमन गिल – 722 रन

यशस्वी जायसवाल – 712 रन

विज्ञापन

विराट कोहली – 692 रन

2-2 से सीरीज बराबर करने उतरेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 31 जुलाई को खेलने के लिए उतरेगी। इस मैच में भारतीय टीम सीरीज को 2-2 से बराबर करना चाहेगी। अब तक खेले गए 4 मैच में इंग्लैंड ने 2 जीत दर्ज की है, जबकि भारत ने 1 मुकाबला जीता है। वहीं एक मुकाबला ड्रॉ हुआ है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola