हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: 3 लाख का वाटर प्यूरीफायर लेकर पहुंचे शुभमन गिल, इंदौर में पानी को लेकर सतर्क टीम इंडिया!

Shubman Gill Water Purifier: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले शुभमन गिल का वाटर प्यूरीफायर चर्चा में है. खबरों के मुताबिक वह 3 लाख का वाटर प्यूरीफायर लेकर इंदौर पहुंचे हैं. क्या है मामला आइए जानते हैं.

विज्ञापन
शुभमन गिल

Shubman Gill Water Purifier: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक दो मैच खेले गए हैं. सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार 18 जनवरी को खेला जाना है. ये मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम यहां पहुंचकर अपनी तैयारियां पूरी कर रही हैं. सीरीज 1-1 से बराबर है. तीसरा मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. इसी बीच भारतीय कप्तान शुभमन गिल 3 लाख का वाटर प्यूरीफायर लेकर इंदौर पहुंचे हैं. क्या है मामला आइए जानते हैं.

शुभमन गिल 3 लाख का वाटर प्यूरीफायर लेकर पहुंचे

भारत का सबसे स्वच्छ शहर यानी इंदौर हाल ही में दूषित जल संकट के कारण राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहा था. एनडीवी के मुताबिक भारतीय कप्तान शुभमन गिल अपने साथ लगभग 3 लाख रुपये की एक विशेष वाटर प्यूरीफायर मशीन लेकर आए हैं. भारतीय टीम इंदौर में 5 स्टार होटल में रुकी है. इसके बावजूद भारतीय टीम पानी को लेकर एहतियाती कदम उठाते हुए नजर आई है. यह वाटर प्यूरीफायर आरओ-ट्रीटेड और पैकेटबंद बोतलबंद पानी को भी दोबारा शुद्ध करने में सक्षम है. खबरों के अनुसार, गिल ने मशीन को अपने निजी होटल के कमरे में लगवाया है.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: इंदौर के ‘किंग’हैं शुभमन गिल, करो या मरो मैच में बचाएंगे टीम इंडिया की लाज!

विज्ञापन

हालांकि टीम इंडिया के मैनेजर ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि ये कदम इंदौर के दूषित पानी को लेकर उठाया गया है. बता दें कि इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी की त्रासदी से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है. ये खबर देश भर में चर्चा का विषय बनी थी. वहीं, दूसरी ओर भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच से पहले विराट कोहली और कुलदीप यादव उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. दोनों ने प्रसिद्ध भस्म आरती में भाग लिया. इससे पहले 16 जनवरी को भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने भी महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए थे.

ये भी पढ़ें: BBL में बाबर आजम की हुई घनघोर ‘बेइज्जती’, स्टीव स्मिथ की इस हरकत पर भड़का स्टार खिलाड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola