बाबर आजम
विज्ञापन

BBL में बाबर आजम की हुई घनघोर 'बेइज्जती', स्टीव स्मिथ की इस हरकत पर भड़का स्टार खिलाड़ी

Babar Azam Steve Smith: बिग बैश लीग में पाकिस्तान के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. 16 जनवरी को सिडनी थंडर और सिडनी सिक्सर्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच नोंक झोक देखने को मिली.

Babar Azam: बिग बैश लीग में 16 जनवरी को सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच मैच खेला गया. सिडनी सिक्सर्स ने थंडर को 5 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर ने 6 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सिक्सर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में बाबर आजम और स्टीव स्मिथ उतरे थे. शुरुआत में बाबर ने धीमी बल्लेबाजी की. 11वें ओवर में क्रिस ग्रीन की आखिरी गेंद पर बाबर ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला और रन के लिए दौड़े, लेकिन स्मिथ ने मना कर दिया. जब ओवर खत्म हुआ तो दोनों के बीच हल्की फुल्की बहस देखने को मिली.

इसके बाद जब बाबर स्ट्राइक पर आए तो वह आउट हो गए. डगआउट लौटते समय बाबर काफी गुस्से में नजर आए और जमीन पर बल्ला भी मारते दिखे. इससे पहले फील्डिंग के दौरान भी बाबर और स्मिथ के बीच तकरार देखने को मिली थी. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ