शुभमन गिल को BCCI ने दिया बड़ा जिम्मा, चैंपियंस ट्रॉफी में निभाएंगे अहम जिम्मेदारी

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। शुभमन गिल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Team India (6)
विज्ञापन

Shubman Gill: 18 जनवरी को बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम में कई युवा खिलाड़ियों के अलावा सीनियर खिलाड़ियों को मौका मिला है। बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुभमन गिल को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें मेगा इवेंट के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वह रोहित शर्मा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

चैंपियं ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम

विज्ञापन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

मोहम्मद सिराज हुए नजरअंदाज

भारत के लिए लगातार वनडे और टेस्ट खेल रहे मोहम्मद सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नजरअंदाज कर दिया गया है। सिराज एशिया कप 2023 और वनडे विश्व कप 2023 में भी मौका दिया था। सिराज का प्रदर्शन दोनों इवेंट में शानदार रहा था। सिराज का हालिया फॉर्म खासा कमाल का नही रहा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस खिलाड़ी ने खासा प्रभावित नहीं किया था। उनके अलावा टीम संजू सैमसन को भी मौका नहीं मिला है। उम्मीद जताई जा रही थी कि संजू को चैंपियंस ट्रॉफी में मौका मिलेगा। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला है।

इसके अलावा मोहम्मद शमी की भी वापसी हुई है। शमी ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला विश्व कप 2023 फाइनल में खेला था। हालांकि चयनकर्ताओं ने उनपर खूब भरोसा जताया। इसके अलावा टीम में यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया है। जायसवाल को वनडे स्क्वाड में पहली बार भारत का हिस्स बनने का मौका मिला है। जायसवाल ने अब तक भारत के लिए टेस्ट और टी-20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ