Shreyas Iyer Captaincy: सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में मुंबई को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने का इनाम श्रेयस अय्यर को मिला है। अय्यर को विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए भी मुंबई की कैप्टेंसी सौंप दी गई है। मुंबई ने घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में मध्य प्रदेश को मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि जबरदस्त फॉर्म और मुंबई को रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान नहीं बनाया गया है।
अय्यर के हाथों में मुंबई की कमान
21 दिसंबर से शुरू होने जा रहे विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए मुंबई टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में सौंपी गई है। बतौर कप्तान अय्यर का प्रदर्शन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल का रहा था। अय्यर की कैप्टेंसी में मुंबई खिताबी मुकाबले में मध्य प्रदेश को हराकर चैंपियन बनी थी। यही वजह है कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज को फिर से टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में बल्ले से जमकर गदर मचाने वाले अजिंक्य रहाणे को कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं दी गई है, जो थोड़ा चौंकाने वाला फैसला है। रहाणे ने नॉकआउट मैचों में मुंबई की ओर से खेलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया था।
बल्ले से भी फॉर्म में श्रेयस
कप्तानी के साथ-साथ श्रेयस अय्यर ने सैयद मुश्ताक अली टू्र्नामेंट में बल्ले से भी खूब रंग जमाया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मुंबई की ओर से खेलते हुए 8 पारियों में 49.28 की औसत और 188 के बेमिसाल स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 345 रन ठोके थे। टूर्नामेंट में श्रेयस की कप्तानी भी शानदार रही थी, जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ हुई थी। विजय हजारे टूर्नामेंट का आगाज 21 दिसंबर से होना है।
पहले मैच में मुंबई की भिड़ंत कर्नाटक के साथ 21 दिसंबर को ही होनी है। पिछली बार हरियाणा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए खिताब को अपने नाम किया था। विजय हजारे ट्रॉफी को मुंबई ने आखिरी बार साल 2020-21 में जीता था। पिछले सीजन टीम का सफर क्वार्टर फाइनल में ही खत्म हो गया था, जहां मुंबई को तमिलनाडु के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
18 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
24 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
57 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines