---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025 फाइनल हारने के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान

Shreyas Iyer: आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर ने शानदार कप्तानी का परिचय पेश किया। उन्होंने अपनी टीम पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया। हालांकि खिताबी मुकाबले में टीम को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब अय्यर ने अपनी कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

---विज्ञापन---

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर इन दिनों क्रिकेट की दुनिया में छाए हुए हैं। IPL 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि टीम खिताब नहीं जीत पाई, लेकिन उनकी कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी की खूब तारीफ हो रही है। IPL के बाद अब वह T20 मुंबई लीग में भी अपनी कप्तानी का जलवा दिखा रहे हैं। अय्यर ने हाल ही में अपनी कप्तानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

तीन अलग-अलग टीमों को दिलाया फाइनल का टिकट

अय्यर अब तक तीन बार IPL फाइनल में अपनी टीम को पहुंचा चुके हैं। सबसे खास बात ये है कि उन्होंने यह कारनामा तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ किया है। इससे पहले यह कमाल सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा कर पाए थे। यह अय्यर के लिए बड़ी उपलब्धि है, खासकर तब, जब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह नहीं दी गई।

---विज्ञापन---

कप्तानी से बढ़ता है आत्मविश्वास

श्रेयस अय्यर का मानना है कि कप्तानी करने से जिम्मेदारी का एहसास बढ़ता है। टीम को हर मुश्किल समय में कप्तान से उम्मीद होती है। उन्हें ऐसे हालात में खेलना पसंद है जहां दबाव ज्यादा हो। अय्यर का कहना है कि वह हमेशा टीम के लिए बेस्ट देने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने बताया कि वह 22 साल की उम्र से कप्तानी कर रहे हैं और इसे एक चुनौती और मौका मानते हैं। कप्तानी करने से उनकी परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है। उन्होंने T20 मुंबई लीग में सोबो मुंबई फाल्कंस को सेमीफाइनल में पहुंचाकर फिर से साबित किया कि वह कितने अच्छे लीडर हैं।

---विज्ञापन---

IPL 2025 में बल्ले से भी मचाया धमाल

श्रेयस अय्यर ने IPL 2025 में 604 रन बनाए और टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। इसके बावजूद उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और घरेलू क्रिकेट में दम दिखाना जारी रखा।

भविष्य के कप्तान के रूप में देखे जा रहे हैं अय्यर

कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर को अब टीम इंडिया के भविष्य के कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने साबित कर दिया है कि वह मुश्किल समय में भी टीम को संभाल सकते हैं। दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाना ही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 09, 2025 09:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola