Vijay Hazare Trophy 2024-25: भारत में इस समय विजय हजारे ट्रॉफी का रोमांच जारी है। टूर्नामेंट के पहले ही दिन मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी तूफानी बैटिंग से कोहराम मचा दिया है। अय्यर ने कर्नाटक के खिलाफ जोरदार बैटिंग करते हुए सिर्फ 51 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। अय्यर मुंबई के लिए 114 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे, जहां उन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दस छक्के जड़े।
नेशनल टीम में वापसी पर अय्यर की निगाहें
चार महीने पहले आखिरी बार भारतीय टीम में खेलने वाले अय्यर इस टूर्नामेंट को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑडिशन के तौर पर देख रहे हैं। चार महीने पहले आखिरी बार भारतीय टीम में खेलने वाले अय्यर इस टूर्नामेंट के जरिए आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।
अय्यर ने 207 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
अय्यर ने मैच में 207 की शानदार स्ट्राइक रेट से 55 गेंदों पर 114 रन की पारी खेली। उनके अलावा आयुष म्हात्रे ने 78, विकेटकीपर हार्दिक तामोर ने 84 जबकि शिवम दुबे ने 63 रनों का योगदान दिया। इन बल्लेबाजों के दम पर मुंबई ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में 382 रनों का बड़ा स्कोर बनाया।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: मेलबर्न में जमकर गरजता है विराट का बल्ला, आंकड़े देख टेंशन में कंगारू टीम!
गलत साबित हुआ मयंक का फैसला
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाले कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल का फैसला खराब साबित हुआ। टीम को मुंबई का पहला विकेट तो जल्दी मिल गया था, लेकिन इसके बाद आयुष और हार्दिक के बीच 141 रनों की साझेदारी हुई। 30वें ओवर में म्हात्रे के आउट होने के बाद तामोर और अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। इसके बाद अय्यर और भारत के टी-20 इंटरनेशनल कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौथे विकेट के लिए 56 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। आखिरी दस ओवरों में अय्यर और दुबे ने पांचवें विकेट के लिए 148 रन जोड़कर टीम का स्कोर 382 रनों तक पहुंचा दिया।
लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं अय्यर
कर्नाटक की ओर से प्रवीण दुबे ने दो विकेट चटकाए, जबकि श्रेयस गोपाल और विद्याधर पाटिल को एक-एक विकेट मिला। इस प्रदर्शन के साथ अय्यर को उम्मीद है कि वो एक बार फिर से नेशनल टीम में जगह बना पाएंगे। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में ढेरों रन बनाने वाले अय्यर घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के कारण टीम से बाहर हो गए थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों में स्थिति पूरी बदल गई है। यही वजह है कि विजय हजारे ट्रॉफी में कुछ अच्छे प्रदर्शन के बाद टीम में उनकी जगह पक्की हो सकती है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट से पहले चोटिल हुआ भारत का स्टार बल्लेबाज, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
21 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
26 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines