Shreyas Iyer: एशिया कप 2025 को लेकर टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। जिसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला था श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर रखना। अय्यर ने पिछले 1 साल में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2025 में उन्होंने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को लंबे समय के बाद फाइनल में पहुंचाया था और 600 से ज्यादा रन भी बनाए थे, बावजूद इसके अय्यर को एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में नहीं चुना गया। वहीं अब बीसीसीआई श्रेयस अय्यर को एक बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है।
श्रेयस अय्यर होंगे नए कप्तान!
फिलहाल टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान है। टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड में कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके बाद अब गिल को एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है। जिसके बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स को भी लग रहा है कि बीसीसीआई अब गिल को सभी फॉर्मेट में कप्तान के तौर पर देख रही है, लेकिन अब एक ऐसा अपडेट सामने आया है जिससे अय्यर के फैंस काफी खुश होने वाले हैं।
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई शुभमन गिल को नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का कप्तान बनाने पर विचार कर रही है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अय्यर के लिए ये साल काफी शानदार रहा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे। जिसमें उन्होंने 243 रन बनाए थे। जिससे उन्होंने वनडे में अपनी कप्तानी की दावेदारी को मजबूत किया। मिडिल ऑर्डर में अय्यर टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। अय्यर अभी तक 70 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 48.22 की औसत से 2845 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक भी निकले हैं।
रोहित शर्मा के फैसले पर करेगा निर्भर
दरअसल रोहित शर्मा फिलहाल वनडे टीम के कप्तान हैं, लेकिन अब इस बात की बेहद कम उम्मीद जताई जा रही है कि रोहित शर्मा वनडे विश्व कप 2027 तक कप्तानी कर पाएंगे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली वनडे सीरीज में अपना आखिरी मैच खेल सकते हैं।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025 के पहले मैच में इन 11 धुरंधरों के साथ उतरेगी टीम इंडिया! रिंकू सिंह को बैठना होगा बाहर
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
29 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
40 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines