Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL 2025 Final: हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान, बता दिया कहां हो गई असली चूक?

Shreyas Iyer: आरसीबी से मिली हार के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने हार का असली कारण भी बताया है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 4, 2025 02:22

Shreyas Iyer: आईपीएल 2025 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने 17 साल का लंबा इंतजार खत्म कर दिया और आखिरकार अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के बाद बड़ा बयान दिया।

श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान आया सामने

हार के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो निराश हूं, लेकिन जिस तरह से हमारे खिलाड़ी इस अवसर पर आए, जिस तरह से हमने इसका लुत्फ उठाया, वह बेदाग नहीं था, लेकिन इसका श्रेय प्रबंधन, सहयोगी स्टाफ और हर उस व्यक्ति को जाता है जिसने इसमें भाग लिया और योगदान दिया। जिस तरह से मालिकों ने हमारा समर्थन किया, वह भी अद्भुत था। MI के खिलाफ पिछले गेम को देखते हुए, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि 200 का स्कोर बराबर था। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की, खासकर क्रुणाल, उनके पास काफी अनुभव है, उन्होंने काफी समय तक ऐसा किया है। मेरा मानना ​​है कि यही टर्निंग पॉइंट था। मुझे इस टीम में शामिल हर व्यक्ति पर बहुत गर्व है।

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा कि मुझे यकीन है कि जब वे अगले साल आएंगे तो वे अपने साथ बहुत अनुभव लेकर आएंगे। हम इसके इर्द-गिर्द कुछ रणनीति और रणनीति बना सकते हैं ताकि हम कुछ अच्छा क्रिकेट खेल सकें।

ऐसा था मैच का हाल

मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम ने भी दमदार खेल दिखाया, लेकिन वह 20 ओवर में सिर्फ 184 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर तक चला ये मुकाबला बहुत ही दिलचस्प रहा, मगर आरसीबी की शानदार गेंदबाजी ने पंजाब को जीत से रोक दिया। फाइनल में आरसीबी के खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या को उनकी शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 04, 2025 02:20 AM

संबंधित खबरें