हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रेयस अय्यर ने की राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के बड़े रिकॉड की बराबरी, सरपंच साहब ने कर दिया बड़ा कारनामा

दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने तूफानी अर्धशतक जमाया. इसी के साथ उन्होंने दिग्गज राहुल द्रविड़ और विराट कोहली की बराबरी कर ली है. अय्यर की शानदार पारी चर्चा में आ गई है.

विज्ञापन

PBKS vs DC: 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेली. वह लगातार पंजाब के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अब उन्होंने दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे मैच में विराट कोहली और राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है. अय्यर ने दिल्ली के खिलाफ लगातार 3 बार 50+ स्कोर बनाया.

श्रेयस अय्यर का बड़ा कारनामा

श्रेयस अय्यर ने इस मैच में धांसू अर्धशतक जमाया. ये उनका दिल्ली के खिलाफ लगातार तीसरा अर्धशतक था. इसी के साथ उन्होंने कोहली और द्रविड़ की बराबरी कर ली है. दरअसल विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने दिल्ली के खिलाफ लगातार 3 बार 50+ स्कोर बनाने का काम किया था. लेकिन अब इस मामले में श्रेयस अय्यर भी दोनों दिग्गजों की बराबरी कर चुके हैं. वह भी दिल्ली के खिलाफ लगातार 3 बार 50+ स्कोर लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

राहुल द्रविड़ ने साल 2012 और 13 में लगातार 3 बार 50+ स्कोर दिल्ली के खिलाफ बनाए थे, जबकि विराट कोहली ने दो बार ऐसा कारनामा किया है. उन्होंने साल 2012-13 और 2016-17 में लगातार 3 अर्धशतक दिल्ली के खिलाफ लगाए थे. अब श्रेयस अय्यर साल 2025-26 में ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

3 – राहुल द्रविड़ (राजस्थान रॉयल्स, 2012-13)
3 – विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2012-13)
3 – विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2016-17)
3* – श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स, 2025-26)

59 रनों की धांसू पारी

श्रेयस अय्यर ने दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और 36 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 5 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान श्रेयस ने 163.89 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर तहलका मचा दिया. उनके अलावा प्रियांश आर्य ने भी 33 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola