फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी बाहर, सीरीज जीतना हुआ मुश्किल

IND W vs NZ W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तीसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम को तगड़ा नुकसान हुआ है। टीम की स्टार खिलाड़ी बाहर हो गई है।

Team India (26)

Shreyanka Patil:  भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच भारत ने अपने नाम किया, जबकि दूसरा मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम करते हुए सीरीज पर 1-1 की बराबरी की। हालांकि तीसरे मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल चोट की वजह से तीसरे मैच से बाहर हो गई हैं।

विज्ञापन

टी-20 विश्व कप में आई थीं नजर

श्रेयंका पाटिल इस सीरीज में अब तक प्लेइंग इलेवन में नजर नहीं आई हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए टी-20 विश्व कप में भाग लिया था। पाटिल को वनडे मैच खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 3 वनडे मैच में 7 रन बनाए हैं, जबकि 16 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 19 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में उनके नाम 5 विकेट दर्ज हैं, जबकि टी-20 में उन्होंने 20 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में क्या टीम इंडिया करेगी बदलाव?

विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों पर नजरें

दूसरे मैच में सभ टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए थे। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का बल्ला नहीं चला था। वर्मा ने 9 गेंदों में 11 रन बनाए थे, जबकि मंधाना ने 2 गेंदों में 0 रन बनाए थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी खासा प्रभावित नहीं कर सकी थी। उन्होंने 35 गेंदों में 24 रन बनाए थे। भारतीय टीम 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 183 रनों पर सिमट गई थी। तीसरे मैच में भारतीय टीम अच्छी बल्लेबाजी कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने टी-20 विश्व कप 2024 में खराब प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, लॉरेन डाउन, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), हन्ना रोवे, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, फ्रान जोनास

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ