IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी ने भरी हुंकार, खत्म करेंगे राजस्थान रॉयल्स का 18 साल का सूखा!

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 की 28 मार्च से शुरुआत होने वाली है. राजस्थान रॉयल्स ने 18 साल पहले IPL का खिताब जीता था. इसके बाद से अब तक उन्होंने कोई ट्रॉफी नहीं जीती है. वैभव सूर्यवंशी ने अब RR का सालों का सूखा खत्म करने और उन्हें चैंपियन बनाने की हुंकार भर दी है. वो इस साल धमाकेदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाना चाहते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 की शुरुआत में अब दो हफ्ते का समय बचा है और सभी टीमों के खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने क्रिकेट करियर को लेकर काफी सीरियस हैं. IPL पर फोकस करने के लिए उन्होंने 10वीं बोर्ड की परीक्षा छोड़ने और राजस्थान रॉयल्स के कैंप का हिस्सा बनने का फैसला किया. अब IPL शुरू होने से कुछ दिन पहले वैभव सूर्यवंशी ने RR को चैंपियन बनाने की हुंकार भरी. बता दें कि RR ने 18 साल पहले 2008 में IPL जीता था.

विज्ञापन

‘मेरा लक्ष्य RR को चैंपियन बनाना’

BCCI ने 15 मार्च को नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया. इसी बीच 14 साल के वैभव सूर्यवंशी भी नजर आए. उन्होंने इंटरव्यू में RR के लिए ट्रॉफी जीतने की इच्छा जाहिर की और कहा, ‘मेरा लक्ष्य टीम के लिए इस IPL सीजन में ट्रॉफी जीतना है. यह काफी जरूरी चीज है. मैं अच्छा करना चाहता हूं और मेरे प्रदर्शन से पूरी टीम को मदद मिलेगी. मेरा लक्ष्य RR की जीत में योगदान देना और फ्रेंचाइजी के लिए ट्रॉफी लाना है.’

विज्ञापन

द्रविड़ और RR प्लेयर्स से सीखने का मिला मौका

वैभव सूर्यवंशी ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ हुए इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्हें राहुल द्रविड़ और RR के सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने का मौका मिला. उन्होंने कहा, ‘RR की मेरे घरेलू और अंडर 19 मैचों पर नजर थी. मुझे लगा था कि मैं RR का हिस्सा बनूंगा, क्योंकि मेरे ट्रायल काफी अच्छे गए थे. मैं RR के साथ खुश हूं और मैंने उनके लिए खेलकर काफी सुधार किया है. हर एक खिलाड़ी की तरह मेरे लिए भी पहला कैंप रोचक था. उस समय राहुल द्रविड़ सर भी टीम के साथ थे और मुझे उनसे सीखने का मौका मिला. टीम में उस समय कई सीनियर खिलाड़ी थे.’

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का कैसा था IPL 2025 में प्रदर्शन?

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान 206.55 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने एक अर्धशतक और एक शतक जड़ा. अब IPL 2026 में भी उनसे तगड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ