Shoaib Akhtar Youtube Channel Block: पहलगाम हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के लिए कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है। इनमें पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब अख्तर के चैनल का नाम भी शामिल है।
सरकारी सूत्र के हवाले से एएनआई ने बताया, ‘गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान देने के लिए डॉन न्यूज, समा टीवी, आर्य न्यूज, जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है।’
सरकार द्वारा एक्शन लिए जाने के बाद शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर जाने पर एक मैसेज लिखा आ रहा है। इसमें बताया गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह सामग्री वर्तमान में इस देश में उपलब्ध नहीं है। बता दें कि अख्तर के यूट्यूब चैनल पर 3.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 के बीच इस खिलाड़ी पर लगा 4 मैच का बैन, खाते में दर्ज 8 डिमेरिट पॉइंट्स
22 अप्रैल को हुआ था हमला
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों को निशाना बनाकर आतंकी हमला किया गया, जिसमें एक नेपाली नागरिक समेत 26 लोग मारे गए। पीड़ितों को क्षेत्र के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन मीडो के पास गोली मार दी गई। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद से क्षेत्र में सबसे घातक हमलों में से एक है, जिसमें 40 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान मारे गए थे।
यह भी पढ़ें: DC vs RCB: किस बात से तिलमिला उठे किंग कोहली, केएल राहुल संग जमकर हुई जुबानी जंग, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
6 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
7 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
7 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
8 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
8 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
9 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
9 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines