टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी ने UPL T20 League में उड़ाई गेंदबाजों की धज्जियां, फिर भी नहीं मिली जीत

Uttarakhand Premier League 2024: टीम इंडिया की ओर से कभी भाग लेने वाला एक खिलाड़ी उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 में इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रहा है। हरिद्वार की ओर से खेलते हुए इस बल्लेबाज ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा है।

UPL T20 League 2024

Shashwat Dangwal: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 का धूम धड़ाका जारी है। टूर्नामेंट का आगाज 15 सितंबर से हो चुका है। आए दिन कई रोमांचक मुकाबले भी खेले जा रहे हैं। 17 सितंबर को यूपीएल 2024 का मैच नंबर 4 नैनीताल निन्जास और हरिद्वार हीरोज की बीच खेला गया। इस मैच में हरिद्वार की ओर से टीम इंडिया के खिलाड़ी शाश्वत डंगवाल ने धमाकेदार पारी खेली। लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

विज्ञापन

शाश्वत डंगवाल की शानदार पारी

नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे शाश्वत डंगवाल ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए मैच में समा बांध दिया। उन्होंने नैनीताल के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। शाश्वत डंगवाल ने इस दौरान 46 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए। इस दौरान शाश्वत ने 167.39 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। हालांकि शाश्वत डंगवाल की पारी हरिद्वार के काम नहीं आ सकी। उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए नैनीताल ने 20 ओवर में 189/7 रन बनाए थे। टीम की ओर से प्रियांशु खंडूरी और भानु प्रताप सिंह ने सबसे ज्यादा रन बनाए। खंडूरी ने 31 गेंदों में 56 रन बनाए थे, जबकि भानु ने 30 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिद्वार को खराब शुरुआत मिली। डंगवाल के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। टीम 20 ओवर के बाद 169/9 रन ही बना सकी।

विज्ञापन

टीम इंडिया का रह चुके हैं हिस्सा

साल 2021 में शाश्वत डंगवाल को इंडिया B के लिए चुना गया था। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज के लिए डंगवाल का चयन हुआ था। कभी भारतीय टीम से खेलने वाले शाश्वत डंगवाल अब इन दिनों यूपीएल 2024 में धमाल मचा रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ