Prithvi Shaw Shashank: जिस बल्लेबाज की तुलना एक समय पर सचिन तेंदुलकर से की जाती थी, जिसकी बल्लेबाजी में लारा की झलक दिखाई देती थी, वो भारतीय बैटर गुमनाम सा हो गया है। खराब फिटनेस और अनुशासन की कमी ने बैटर के करियर को तहस-नहस कर डाला है। आप समझ ही गए होंगे कि हम बात पृथ्वी शॉ की कर रहे हैं। शॉ के लिए क्रिकेट की फील्ड से कोई भी अच्छी खबर नहीं आ रही है। घरेलू क्रिकेट में बल्ला खामोश चल रहा है, तो खराब फिटनेस पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस बीच, शॉ के समर्थन में शशांक सिंह उतरे हैं। शशांक का कहना है कि अगर शॉ खुद में थोड़ा सुधार करेंगे, तो यह उनके और भारतीय क्रिकेट दोनों के लिए अच्छा होगा।
शॉ पर क्या बोले शशांक?
शशांक सिंह ने एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत करते हुए कहा, “पृथ्वी शॉ अंडररेटेड हैं। अगर वह अपने बेसिक पर वापस लौट जाएंगे, तो वह कुछ भी हासिल कर सकते हैं। मैं उनको तब से जानता हूं जब वह 13 साल के थे। मैंने उनके साथ क्लब क्रिकेट खेली थी। अगर आप मुझसे पूछेंगे कि उनके साथ क्या गलत हो रहा है, तो कुछ चीजों को लेकर उनका पर्सपेक्टिव अलग है। शायद वह अपने वर्क एथिक्स में बदलाव कर सकते हैं। शायद वह रात में 10 या 11 बजे सो सकते हैं और अपनी डाइट में सुधार कर सकते हैं। अगर वह चीजों को स्वीकार करके उन्हें बदल लें, तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे अच्छी बात होगी।”
शॉ का बल्ला पूरी तरह से खामोश
शशांक ने आगे कहा, “शायद वह कुछ बदलाव पहले से ही कर रहे हैं। उन्हें मेरी सलाह की जरूरत नहीं है। उनको सलाह देने वाले पहले से ही 10 अच्छे लोग मौजूद हैं।” शॉ का बल्ला भी लंबे समय से खामोश चल रहा है। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भी शॉ कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और उन्होंने 9 मैचों में 21 के मामूली औसत से सिर्फ 197 रन बनाए। वहीं, विजय हजारे टूर्नामेंट में भी पृथ्वी के बल्ले से एक भी अर्धशतक तक नहीं निकल सका था। शॉ ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2021 में खेला था। इसके बाद से वह भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। इस बार आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भी शॉ को कोई खरीदार नहीं मिल सका।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
25 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
41 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines