BAN vs ZIM: बांग्लादेश के स्क्वॉड में हुआ बड़ा बदलाव, CSK स्टार समेत 3 खिलाड़ियों की हुई एंट्री

BAN vs ZIM: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस बीच बांग्लादेश के स्क्वॉड में बदलाव किया गया है।

Shakib Al Hasan Soumya Sarkar Mustafizur Rahman added Bangladesh squad for last two T20Is against Zimbabwe

बांग्लादेश की टीम में 3 खिलाड़ियों की हुई एंट्री। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

BAN vs ZIM: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहले 3 मुकाबले जीतकर बांग्लादेश ने पहले ही सीरीज को अपने नाम कर लिया है। आखिरी 2 टी20 मुकाबलों के लिए बांग्लादेश के स्क्वॉड में बदलाव किया गया है। मेजबान टीम में शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार और मुस्तफिजुर रहमान को जोड़ा गया है। रहमान इससे पहले तक IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे।

विज्ञापन

10 मई को खेला जाएगा चौथा टी20

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मुकाबला 3 मई को खेला गया था। इस मैच में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया था। 5 मई को खेले गए दूसरे मैच में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 6 विकेट से और 7 मई को खेले गए तीसरे मैच में मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 9 रन से मात दी थी। सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला 10 मई को और आखिरी मैच 12 मई को खेला जाएगा। दोनों ही मुकाबले ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

विज्ञापन

विश्व कप की तैयारी कर रही टीम

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के जरिए बांग्लादेश टीम टी20 विश्व कप 2024 की तैयारी को अंतिम रूप दे रही है। हालांकि, टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश ने अब तक अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जिम्बाब्वे सीरीज के बाद बांग्लादेश का विश्व कप स्क्वॉड घोषित हो सकता है। IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे मुस्तफिजुर रहमान नेशनल ड्यूटी के चलते अपनी टीम से जुड़ गए हैं। IPL 2024 में रहमान का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने 9 मुकाबलों में 22.71 की औसत और 9.26 की इकॉनमी से 14 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिटन दास, तंजीद हसन, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, सौम्य सरकार, तनवीर इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ