BAN vs IND: एक थ्रो पर 3 खिलाड़ी गिरी नीचे, Video देख फैंस ने लिए मजे

BANW vs INDW Viral Video: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए सीरीज के एक टी20 मैच का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक थ्रो पर तीन-तीन खिलाड़ी नीचे गिरते हुई दिखाईं दी।

BANW vs INDW indian womens team drop catch miss run out chance

BANW vs INDW indian womens team drop catch miss run out chance

BANW vs INDW Viral Video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का चौथा मैच 6 मई को खेला गया। इस मैच का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर फैंस खूब मजे ले रहे हैं। वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो देखकर कुछ फैंस बोल रहे हैं कि ये क्या सर्कस है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बना मजाक

दरअसल बांग्लादेश और भारत के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 6 मई को सिलहट में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया डीएलएस नियम से जीत लिया था। इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, उस दौरान फील्डिंग में टीम इंडिया ने एक ही गेंद पर दो बार विकेट लेने का चांस गंवाया। दरअसल इस गेंद पर पहले कैच छूटा और फिर रनआउट का चांस भी गया। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि आज किसी का खेलने का मन नहीं हो रहा है। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा ये क्या सर्कस चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत ने 56 रन से जीता मैच

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए सीरीज के चौथे टी20 मैच में बारिश बाधा बनी। जिसके चलते मैच को 14-14 ओवर का किया गया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 6 विकेट खोकर 122 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 39 रनों की पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 14 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 68 रन ही बना सकी।

विज्ञापन

भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशा सोभना और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए थे। टीम इंडिया इस सीरीज में 4-0 से आगे चल रही है। अब सीरीज का आखिरी मैच 9 मई को खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर बांग्लादेश को 5-0 से हराना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ