KL Rahul: भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को रौंदने के बाद अब अपने दूसरे टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है। टीम इंडिया ने 280 रनों के बड़े अंतर से बांग्ला टाइगर्स को शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले टेस्ट मैच में भारत के कई बल्लेबाज फ्लॉप रहे, फ्लॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में केएल राहुल का भी नाम शामिल है, जिन्होंने पहले मैच में निराश किया। माना जा रहा है कि राहुल का पत्ता अब दूसरे टेस्ट से साफ हो सकता है। उनकी जगह पर 50 की औसत के साथ रन कूटने वाले खिलाड़ी को रोहित शर्मा मौका दे सकते हैं।
केएल राहुल पर लटक सकती है तलवार
पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में केएल राहुल बुरी तरह फ्लॉप हुए। क्रीज पर लंबा समय बिताने के बाद राहुल बड़ी पारी खेलने में विफल रहे। इस लिहाज से कानपुर टेस्ट मैच में राहुल का पत्ता, रोहित शर्मा काट सकते हैं। राहुल ने पहली पारी में 16 और दूसरी पारी में 22 रन नाबाद बनाए थे।
टेस्ट सीरीज से पहले राहुल को श्रीलंका के खिलाफ भी खेली गई 3 मैच की वनडे सीरीज का हिस्सा बनाया गया था। लेकिन राहुल इस सीरीज में अपना जलवा नहीं दिखा सके। राहुल ने अपने पहले मैच में 31 और दूसरे मैच में 0 रन बनाए थे।
इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
कानपुर टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा राहुल की जगह पर सरफराज खान को मौका दे सकते हैं। सरफराज ने साल 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने आखिरी तीन मैच में हिस्सा लेते हुए 50 की औसत के साथ 200 रन बनाए थे। लोअर मिडिल ऑर्डर में सरफराज खान ने इस सीरीज में खासा प्रभावित किया था। उनके प्रदर्शन से रोहित काफी खुश भी हुए थे। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ सरफराज को राहुल की जगह पर मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
26 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
43 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines