Sanjana Ganesan: बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 41 रनों से जीत दर्ज की. एशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश सुपर 4 के तहत भिड़े थे. भारत ने बांग्लादेश को हराया और फाइनल में शान से जगह बना ली. इस मैच में भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव चमके. दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया की जीत में अहम किरदार प्ले किया. मैच के दौरान संजना गणेशन काफी चर्चा में रहीं. उन्होंने मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह पर प्यार लुटाया है.
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया की हार में भी चमका 18 साल का ये बल्लेबाज, टीम इंडिया के गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के
संजना गणेशन की बातचीत वायरल
इस मैच का लुत्फ लेने के लिए बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल और राघव जुयाल भी पहुंचे थे. इस दौरान बातचीत के दौरान राघव जुयाल ने मजाकिया लहजे में संजना से कहा कि वह सबके सामने कहें कि पूरी दुनिया एक तरफ, मेरा बुमराह एक तरफ. इस पर संजना गणेशन ने हंस्ते हुए कहा कि ‘पूरी दुनिया एक तरफ मेरा बुमराह एक तरफ’. संजना का ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
बात बुमराह की करें तो उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की और 18 रन खर्च किए. जस्सी ने 2 बांग्लादेशी बल्लेबाजों को अपना शिकार भी बनाया.
भारत ने फाइनल में मारी एंट्री
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में 75 रन बनाए थे. उनके अलावा शुभमन गिल ने 29 रन बनाए. वहीं हार्दिक पांड्या ने 29 गेंदों में 38 रन बनाए. बांग्लादेश 10 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 127 रनों पर सिमट गई. कुलदीप यादव ने भारत की ओर से किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए. उन्होंने 4 ओवर में 18 रन खर्च किए थे. बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन सैफ हसन ने बनाए. उन्होंने 51 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: मैच शुरू होने से पहले ही घबराए बांग्लादेशी, बदल डाला कप्तान, प्लेइंग 11 में भी हुए 4 बदलाव
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines