---विज्ञापन---

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई युवा खिलाड़ी का होगा डेब्यू, हेड कोच ने किया ऐलान

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट मैच में 19 साल का खिलाड़ी डेब्यू करने के लिए तैयार है। इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है।

---विज्ञापन---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। अब तक सीरीज में 3 मैच खेले गए हैं। भारत ने पहला मैच जीता था, जबकि दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। तीसरा मैच ड्रॉ हुआ था। पांच मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर है। हालांकि चौथे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया में एक बदलाव होना तया है। 19 साल के खिलाड़ी को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी। हेड कोच ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

मेलबर्न में डेब्यू करेगा युवा खिलाड़ी

मेलबर्न टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सैम कोन्सटास डेब्यू करेंगे। उन्हें नाथम मैक्सवीनी की जगह पर मौका दिया जाएगा, जिन्हें शुरुआती 3 टेस्ट खेलने का मौका मिला। 19 साल के सैम कोन्सटास ने घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। इसलिए उन्हें आखिरी 2 टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में शामिल किया गया था। अब ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच ने ऐलान कर दिया है कि वह मेलबर्न टेस्ट मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखेंगे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भारत के खिलाफ मचा चुके हैं तहलका

सैम कोन्सटास भारत के खिलाफ तहलका मचा चुके हैं। दरअसल भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ पिंक बॉल अभ्यास मैच खेला था। इस मैच में पीएम इलेवन की ओर से सैम कोन्सटास ने भी हिस्सा लिया था। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। सैम कोन्सटास ने 97 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 14 चौके और 1 छक्का शामिल था। सैम कोन्सटास ने बिग बैश लीग में भी खासा प्रभावित किया है। इस खिलाड़ी ने घरेलू स्तर पर भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है।

ऐसा रहा है करियर

साल 2005 में जन्मे सैम कोन्सटास ने अब तक 11 प्रथम श्रेणी मैचों में 42.23 की औसत के साथ 718 रनों को अपने नाम किया है। इस खिलाड़ी ने 2 शतक और 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। वहीं 1 लिस्ट A मैच में उन्होंने 10 रन बनाए हैं। वहीं 2 टी-20 मैच में उन्होंने 56 रन बनाए हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- आकाश चोपड़ा ने चुने साल 2024 के 5 बेस्ट टी-20 बल्लेबाज, लिस्ट में दो भारतीय नाम शामिल

First published on: Dec 24, 2024 11:01 AM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola