JPN W vs IND W: जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बांग्लादेश के खिलाफ होगा महामुकाबला

JPN W vs IND W: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सफर शुरू हो गया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना मेजबान जापान क्रिकेट टीम से हुआ. जहां पर हरमनप्रीत कौर की टीम ने 8 विकेट से जीत करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

Japan Women vs India Women

जापान को हराकर एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया (Pic Credit- AI Generated)

JPN W vs IND W: एशियन गेम्स 2026 का चौथा और आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबला इंडिया और जापान महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. जहां पर हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम ने 19.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 57 रन बनाए. जवाब में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सिर्फ 5 ओवरों में ही 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है. जहां पर उनका सामना बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम से होगा.

विज्ञापन

जापान की बल्लेबाजों ने किया निराश 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम को धीमी लेकिन अच्छी शुरुआत मिली. पावरप्ले में टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया. सलामी बल्लेबाज अयाका काटो-स्टैफोर्ड ने 25 रन बनाकर अपनी टीम के लिए अहम पारी खेली. हारुना इवासाकी ने भी अहम 10 रन बनाए. उनके अलावा जापान की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी. जिसके कारण ही जापान की टीम 19.5 ओवरों में 10 विकेट गंवाकर सिर्फ 57 रन ही बना सकी. 

विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए गेंदबाजी में श्री चरणी ने कमाल का प्रदर्शन किया और 4 विकेट अपने नाम किया. उनके अलावा शेफाली वर्मा ने भी गेंद से कमाल का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट झटके. श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा को भी 1-1 सफलता मिली. इसके अलावा टीम इंडिया ने शानदार फील्डिंग करते हुए 2 रन आउट भी किए. जिसकी वजह से ही पहली पारी के बाद ही जापान की टीम इस मुकाबले से बाहर हो गई थी.

टीम इंडिया को मिली धमाकेदार जीत 

58 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी 24 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे. जी कमलिनी तो अपना खाता भी नहीं खोल सकी और भारती फूलमाली भी सिर्फ 6 रन ही जोड़ सके. हालांकि ऐसे समय में स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों में नाबाद 40 रनों की पारी खेली. इस पारी में शेफाली ने 266.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 2 छक्के जड़े. 

विज्ञापन

शेफाली वर्मा का साथ देते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने भी नाबाद 12 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने सिर्फ 5 ओवरों में ही मात्र 2 विकेट गंवाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. सेमीफाइनल मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाने वाला है. जहां पर जीत दर्ज करके टीम इंडिया अपना मेडल पक्का करना चाहेगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ