अभिषेक शर्मा शतक जड़ने के बाद क्यों मैदान पर ध्यान की मुद्रा में बैठ गए? खुद खोला 'शिवा सेलिब्रेशन' के पीछे का राज

Abhishek Sharma: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ने के बाद खास अंदाज में जश्न मनाया. अभिषेक शतक पूरा करने के बाद ध्यान की मुद्रा में मैदान पर बैठ गए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों पर ठोका सबसे तेज T20I शतक (PIC Credit- ANI)

Abhishek Sharma: टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अपने बल्ले से जमकर गदर काटा. अभिषेक ने अफगानिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 30 गेंदों पर तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया और 34 गेंदों पर 108 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं, शतक लगाने के बाद अभिषेक ने खास अंदाज में जश्न मनाया.

विज्ञापन

सेंचरी लगाने के बाद अभिषेक ध्यान की मुद्रा में मैदान पर बैठ गए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. इस दौरान वह ‘ओम नम: शिवाय’ का जाप भी करते हुए नजर आए. फैंस इसे ‘शिवा सेलीब्रेशन’ का नाम दे रहे हैं. मैच के बाद अभिषेक ने खुद अपने इस खास सेलिब्रेशन का राज खोला है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने खुद खोला ‘शिवा सेलिब्रेशन’ का राज

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में महज 30 गेंदों में शतक जड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. अभिषेक अब टेस्ट नेशन देशों में सबसे तेज टी20I शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने फिन एलेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 33 गेंदों पर शतक जड़ा था. वहीं, शतक पूरा करने के बाद अभिषेक ने मैदान पर अपने खास सेलिब्रेशन से सबका ध्यान खिंचा.

मैच के बाद अभिषेक ने अपने सेलिब्रेशन को लेकर कहा कि, “मैं पिछले 6 महीने-एक साल से मेडिटेशन और ध्यान कर रहा हूं, क्योंकि जब आप पूरे साल क्रिकेट खेलते हैं तो एक खिलाड़ी के तौर पर कई उतार-चढ़ाव भी देखते हैं. तो ऐसे में आप अपने मन को स्थिर कैसे रखते हैं? मुझे लगता है कि ध्यान लगाने से मुझे सच में बहुत मदद मिली और मैं बस यही चाहता था कि अगर कोई इसे देखे या किसी क्रिकेटर को लगे कि इससे सच में मुझे पिछले छह से आठ महीनों में मदद मिली है तो बस उसी के लिए यह खास सेलिब्रेशन था कि जो चीज मुझे स्थिर रखती है.”

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से खूब तबाही मचाई और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया. अभिषेक ने इस तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा 229 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा. इस सीरीज में उन्होंने 76.33 की औसत और 269.41 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौके और 22 छक्के निकले. तीसरे टी20 में 108 रनों की धमाकेदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है. वहीं, पूरे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया.

विज्ञापन

‘मैं किसी एक हिस्से तक सीमित नहीं रहना चाहता’

प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद अभिषेक ने अपने बयान में कहा कि, “मुझे लगता है कि मैं किसी एक हिस्से तक सीमित नहीं रहना चाहता. बस गेंद को देखो और उसके हिसाब से खेलो. मेरे लिए यह पहले दिन से ही बहुत आसान रहा है. मैं बस जाकर खुलकर खेलना चाहता हूं और जबरदस्ती शॉट नहीं मारना चाहता. मैं बस गेंद को देखकर हिट करना चाहता हूं और आने वाले सभी मैचों में भी मेरे लिए यही तरीका रहेगा.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ