IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतर चुकी है. भारत को शुरुआत में ही पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा और वह सस्ते में ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी खासा कमाल नहीं कर सके. वह विवादित कैच का शिकार हो गए. अंपायर ने अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: बॉयकॉट की लड़ाई में हुई रवि शास्त्री की एंट्री, PCB ने सभी हदें कर दी पार
सूर्या हुए विवादित कैच का शिकार
दरअसल, तीसरे ओवर में पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने तीसरी गेंद पर सूर्या को फंसाने के लिए नकल गेंद डाली. सूर्या अफरीदी की गेंद को अच्छे से समझ नहीं पाए और उन्होंने मिडऑफ की दिशा में बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। लेकिन गेंद और बल्ले में सपंर्क अच्छा नहीं हुआ और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने डाइव मारकर कैच पकड़ लिया. हालांकि, कैमरे में लग रहा था कि गेंद जमीन को छू चुकी है. अंपायर ने इस कैच का फैसला सुनाने के लिए कैमरे के केवल 2 एंगल का ही इस्तेमाल किया, जबकि अंपायर 2 से अधिक एंगल का इस्तेमाल कर सकते थे. इसके बाद लगभग 30 सेकंड में अंपायर ने सूर्या को आउट करार दिया. हालांकि कैमरे में ऐसा लग रहा था कि गेंद जमीन में पहले गिर चुकी है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: रऊफ-अफरीदी ने की बेशर्मी की सारी हदें पार, भारत के नेशनल एंथम के बीच की बेहूदा हरकत
सूर्या का बल्ला एक बार फिर से नहीं चला
सूर्या का बल्ला एक बार फिर से नहीं चला. वह महज 5 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने इस मैच में एक भी बाउंड्री अपने नाम नहीं की। सूर्या एशिया कप में खासा कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने एक भी अर्धशतक अपने नाम नहीं किया। फाइनल में सूर्या के बल्ले से खासा उम्मीदें थीं. लेकिन उन्होंने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. सूर्या ने फाइनल से पहले श्रीलंका के खिलाफ 12, बांग्लादेश के खिलाफ 5 और पाकिस्तान के खिलाफ 0, तो वहीं पाकिस्तान के खिलाफ लीग स्टेज में 47 रनों की पारी खेली थी.
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
4 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
5 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
6 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
6 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
7 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
8 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines