DC vs GT IPL 2025: दिल्ली के घर में गुजरात टाइटंस के दो बल्लेबाज महफिल लूट ले गए। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि हर कोई उनकी बैटिंग का दीवाना हो गया। सुदर्शन का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने शतकीय पारी खेली, तो कप्तान गिल ने भी 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन ठोके। गुजरात टाइटंस ने दिल्ली के दबंगों को 10 विकेट से रौंदते हुए आईपीएल के इतिहास में वो कारनामा कर डाला, जो इससे पहले कभी नहीं हो सका था।
गिल-सुदर्शन की ऐतिहासिक साझेदारी
दिल्ली कैपिटल्स से मिले 200 रनों के लक्ष्य को साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने 19 ओवर में हासिल कर लिया। सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों पर नाबाद 108 रन ठोके। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 12 चौके और चार सिक्स जमाए। वहीं, कप्तान गिल ने 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 53 गेंदों पर 93 रन जड़े।
आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया है। इसके साथ ही आईपीएल में गुजरात ने पहली बार 10 विकेट की बड़ी जीत का स्वाद चखा है। इसके साथ ही आईपीएल में गुजरात का यह दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी है।
दिल्ली के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप
साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही गुजरात के इन दो होनहार बल्लेबाजों ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी निभाई है। बतौर भारतीय जोड़ी आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन ठोकने का रिकॉर्ड भी अब गिल-सुदर्शन के नाम दर्ज हो गया है। यह जोड़ी आईपीएल 2025 में कुल मिलकर अब तक 839 रन जोड़ चुकी है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रणजी मैच के दौरान चोटिल हुए साई सुदर्शन
16 mins agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
26 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
2 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
4 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
11 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines