हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Sachin Tendulkar की लीग में दिखेंगे अकरम-गावस्कर सहित कई दिग्गज, अमेरिका में किया इन्वेस्ट

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर अमेरिका नेशनल क्रिकेट लीग के हिस्सेदार बने हैं। इस लीग में दुनिया के कई दिग्गज सितारे शामिल होने वाले हैं, जिसमें वसीम अकरम और सुनील गावस्कर जैसे पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं।

विज्ञापन

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के लिए कई सालों तक बतौर खिलाड़ी अपनी सेवाएं दी हैं। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सचिन दुनिया की कई लीगों में बतौर खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए दिखे हैं। हालांकि अब उन्होंने अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए पैसे खर्च किए हैं। अब सचिन अमेरिका में क्रिकेट खेलने के लिए युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाएंगे। खास बात ये है कि उनके साथ सुनील गावस्कर और पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम भी नजर आने वाले हैं।

सचिन तेंदुलकर ने किया इनवेस्ट

क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सचिन तेंदुलकर अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग (NCL) समूह में शामिल हुए हैं। उनके इस कदम से अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। इस लीग का हिस्सा बनने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा कि क्रिकेट मेरे जीवन की सबसे बड़ी यात्रा रही है और मैं अमेरिका में खेल के लिए रोमांचक समय में नेशनल क्रिकेट लीग में शामिल होकर प्रसन्न हूं। अपनी बातचीत में तेंदुलकर ने बताया कि एनसीएल का मकसद विश्व में क्रिकेट को बढ़ावा देना है। मैं अमेरिका में क्रिकेट के विकास को देखने के लिए उत्सुक हूं।

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि सचिन के अलावा एनसीएल में सुनील गावस्कर, जहीर अब्बास, वसीम अकरम, दिलीप वेंगसरकर, सर विवियन रिचर्ड्स, वेंकटेश प्रसाद, सनथ जयसूर्या, मोइन खान और ब्लेयर फ्रैंकलिन जैसे क्रिकेट के दिग्गज शामिल होंगे, जो अगली पीढ़ी के लिए खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

दिनेश कार्तिक और सुरेश रैना भी होंगे शामिल

इसके अलावा इस लीग में दिनेश कार्तिक, शाकिब अल हसन, तबरेज़ शम्सी, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा,एंजेलो मैथ्यूज, कॉलिन मुनरो, सैम बिलिंग्स, मोहम्मद नबी और जॉनसन चार्ल्स सहित दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

एनसीएल के चेयरमैन अरुण अग्रवाल ने कहा कि सचिन तेंदुलकर का राष्ट्रीय क्रिकेट लीग स्वागत करता है। एनसीएल में सचिन विजेता टीम को ट्रॉफी देंगे।

ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें