---विज्ञापन---

विराट कोहली के संन्यास पर क्या बोले सचिन तेंदुलकर? 12 साल पुरानी बातों का किया जिक्र

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर बड़ा बयान दिया है। मास्टर ब्लास्टर ने भावुक पोस्ट साझा किया है।

---विज्ञापन---

Virat Kohli: विराट कोहली के संन्यास पर दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। चारों ओर से विराट कोहली को शुभकामनाएं मिल रही हैं। विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। अब वह भारत के लिए केवल वनडे में प्रतिनिधित्व करेंगे। विराट के संन्यास पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी बड़ी बात कही है। उन्होंने 12 साल पुरानी बातों को फिर से याद किया है।

सचिन तेंदुलकर ने क्या कहा?

विराट के संन्यास पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि जैसे ही आप टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेते हैं, मुझे 12 साल पहले की वो खूबसूरत याद फिर से ताज़ा हो गई, जब मैंने अपना आखिरी टेस्ट खेला था। उस समय आपने मुझे अपने दिवंगत पिता की याद में एक धागा उपहार में देने की पेशकश की थी। वो एक बहुत ही निजी चीज थी, इसलिए मैंने उसे लेना ठीक नहीं समझा। लेकिन आपका वो भाव आज भी मेरे दिल को छू जाता है।

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा कि मेरे पास कोई धागा तो नहीं है देने को, लेकिन मेरे दिल से आपके लिए ढेर सारा सम्मान और शुभकामनाएं हैं। विराट, आपकी असली विरासत ये है कि आपने देश के अनगिनत युवाओं को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया है। आपका टेस्ट करियर बेहद शानदार रहा है। आपने सिर्फ रन ही नहीं दिए, बल्कि भारतीय क्रिकेट को एक नई पहचान, नई ऊर्जा और नए फैंस दिए हैं। आपको आपके शानदार टेस्ट करियर के लिए ढेरों बधाइयां। सचिन का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar)

---विज्ञापन---

सचिन के साथ विराट के खास पल

विराट कोहली ने साल 2008 में भारत के लिए डेब्यू किया। हालांकि उस वक्त सचिन भारतीय टीम में सबसे सीनियर खिलाड़ी थे। विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के साथ वनडे विश्व कप 2011 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने टेस्ट प्रारूप में भी सचिन के साथ कई यादगार लम्हें गुजारे हैं।

First published on: May 12, 2025 04:48 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola