Sanju Samson on Sachin Tendulkar Advice: संजू सैमसन को खराब फॉर्म की वजह से भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल रहा था. लेकिन बाद में संजू को मौका दिया गया. उन्होंने भी सुपर 8 में करो या मरो मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई. इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में भी अर्धशतक जमाया. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद संजू ने खुलासा किया है कि उनकी सफलता के पीछे सचिन तेंदुलकर का हाथ है.
मैं सचिन सर के संपर्क में था- संजू सैमसन
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद संजू ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा सच कहूं तो, पूर्व भारतीय टीम के हमारे सीनियर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और सुझावों ने मुझ तक पहुंचने और मेरी मदद करने में बड़ी भूमिका निभाई. पिछले कुछ महीनों से, और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे यहां साझा कर सकता हूं, मैं लगातार सचिन तेंदुलकर सर के संपर्क में रहा हूं.
उन्होंने आगे कहा “जब मैं ऑस्ट्रेलिया में (पिछले मैचों के दौरान) बाहर बैठा खेल नहीं पा रहा था, तब मैंने सोचा कि अभी किस तरह की मानसिकता की जरूरत है? इसलिए मैंने सर से संपर्क किया और उनसे मेरी लंबी बातचीत हुई. कल भी उन्होंने मुझे फोन करके पूछा था कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं. उनके जैसे व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलना… मैं और क्या मांग सकता हूं? वह स्पष्टता, खेल की तैयारी और खेल की समझ के लिए मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया.”
संजू बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए 5 मैच में 80.25 की औसत के साथ 321 रनों को अपने नाम किया. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जमाया. संजू ने फाइनल में 89 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने कम मैच में शानदार प्रदर्शन किया और इसलिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला.
ये भी पढ़ें: वरुण चक्रवर्ती-जसप्रीत बुमराह ने T20 World Cup में किया बड़ा कमाल, फाइनल में धमाल मचाकर इस मामले में बने नंबर 1
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
18 mins agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
1 hr agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
2 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
2 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
3 hrs agoबिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह?
3 hrs agoNZ वनडे सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines