SA20 Auction 2026: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए धमाल मचाने वाले एडेन मार्करम ने SA20 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप से अलग होने का फैसला किया है। जबकि अपनी कप्तानी में मार्करम ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 2 बार SA20 का खिताब जिताया है। इससे पहले आईपीएल 2025 के लिए भी सनराइजर्स हैदराबाद ने एडेन मार्करम को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस खिलाड़ी को खरीदा था। अब एडेन मार्करम SA20 ऑक्शन 2026 में शामिल होंगे, ऑक्शन 9 सितंबर से होगा। SA20 का नया सीजन 26 दिसंबर 2025 से शुरू होगा।
सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए ऐसा रहा मार्करम का प्रदर्शन
एडेन मार्करम ने SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 2 बार साल 2023 और 2024 में चैंपियन बनाया था। टूर्नामेंट में मार्करम ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए 36 मैच खेले थे, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 34.53 की औसत से 967 रन बनाए थे। उनके बल्ले से अभी तक SA20 में 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं।
सनराइजर्स ईस्टर्न केप द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी
SA20 के नए सीजन के लिए सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने महज ट्रिस्टन स्टब्स को रिटेन किया है। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो, एएम गजनफर और एडम मिल्ने को प्री-साइन किया है। वहीं वाइल्ड कार्ड के रूप में मार्को जेनसन को रखा गया है। इसके अलावा एडेन मार्करम को टीम में शामिल करने के लिए सनराइजर्स ईस्टर्न केप के पास राइट टू मैच का ऑप्शन होगा।
6 खिलाड़ियों से ज्यादा नहीं होंगे रिटेन
इस सीएसए ने फैसला किया है कि कोई भी फ्रेंचाइजी 6 से ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन नहीं कर पाएगी। फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 7 विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती है। इसके अलावा कम से कम 11 साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को चुन सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया की Playing 11 पर आई 3 बड़ी अपडेट, सुलझ गई ये गुत्थी
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
22 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
44 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines