Ruturaj Gaikwad: 15 अक्टूबर से रणजी ट्ऱॉफी 2025-26 के पहले राउंड का आगाज हो चुका है. महाराष्ट्र और केरल के बीच ग्रुप B में मुकाबला खेला गया. महाराष्ट्र की ओर से सीएसके के स्टार खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ ने कमाल कर दिया. उन्होंने दोनों ही पारी में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर तहलका मचा दिया. गायकवाड़ ने अपने बल्ले का रंग जमाते हुए केरल के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई. हालांकि वह दोनों ही पारी में शतक बनाने से चूक गए.
गायकवाड़ का बड़ा धमाका
पहली पारी में महाराष्ट्र के टॉप 4 बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और अर्शीन कुलकर्णी 0-0 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सिधेश वीर भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वहीं इसके बाद कप्तान अंकित बावने का भी खाता नहीं खुला. इस तरह महाराष्ट्र के 4 बल्लेबाजों ने खाता तक नहीं खोला. हालांकि इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा. उन्होंने 151 गेंदों में शानदार 91 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके भी लगाए.
वहीं, दूसरी पारी में भी गायकवाड़ का फिर बल्ला चला. उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. वह 81 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहे. अंत में मुकाबला ड्रॉ हो गया.
संजू ने भी खेली अर्धशतकीय पारी
इस मैच में केरल की ओर से संजू सैमसन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 63 गेंदों में 54 रन बनाए. उनके अलावा सलमान निजार ने भी 93 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली. संजू की नजरें आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टिकी हुई हैं. उन्हें 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: पर्थ वनडे मैच में टीम इंडिया की जीत पक्की! ऑस्ट्रेलिया की हार लगभग तय
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने 84.1 ओवर में 239 रन बनाए थे, जिसके जवाब में केरल ने 219 रन बनाए थे. वहीं दूसरी पारी में महाराष्ट्र ने 71 ओवर में 224 रन बनाए. अंत में मुकाबला ड्रॉ हो गया.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने गेंद के साथ मचाया कहर, 7 विकेट लेकर चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
17 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
27 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines