हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

16 चौके, 11 छक्के, रुतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक, IPL 2025 से पहले मचाया हाहकार

Ruturaj Gaikwad: रुतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल मचा दिया। उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेलकर विरोधी टीम के होश उड़ा दिए।

विज्ञापन

Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2025 से पहले देश में विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। युवा खिलाड़ियों से लेकर सीनियर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। 23 दिसंबर को महाराष्ट्र बनाम सर्विसेज के खिलाफ मुकाबला खेला गया। इस मैच में महाराष्ट्र की ओर से कप्तानी संभालते हुए रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया और विरोधी टीम के गेंदबाजों का धुआं उड़ा दिया।

गायकवाड़ की शतकीय पारी

आईपीएल 2025 से पहले सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ शानदार फॉर्म में आ चुके हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में इस खिलाड़ी का जलवा देखने को मिला। उन्होंने 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक बना दिया। गायकवाड़ ने इस मैच में लगभग 200 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर विरोधी टीम के परखच्चे उड़ा दिए। उनकी पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने 21 ओवर के अंदर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

गायकवाड़ ने 74 गेंदों में 148 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 16 चौके और 11 छक्के अपने नाम किए। गायकवाड़ की धुआंधार पारी के दम पर महाराष्ट्र ने 20.2 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी रुतुराज गायकवाड़ ने सर्विसेज के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 97 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब विजय हजारे ट्रॉफी में घातक बल्लेबाज ने तबाही मचाई है।

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्विसेज ने 48 ओवर में 204/10 रन बनाए थे। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन मोहित अहलावत ने बनाए। उन्होंने 64 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराष्ट्र ने एकतरफा जीत हासिल की। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के अलावा ओम भोसले ने भी 24 रन बनाए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- आकाश चोपड़ा ने चुने साल 2024 के 5 बेस्ट टी-20 बल्लेबाज, लिस्ट में दो भारतीय नाम शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola