मौसम की बात करें तो जयपुर में इस समय गर्मी काफी ज्यादा है, जहां दिन के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है. हालांकि, शाम के समय तापमान में गिरावट आने से खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट पूरा मैच का रोमांच देखने को मिलेगा.
IPL 2026, Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Live Cricket Score and Updates: आईपीएल के 52वें मुकाबले में आज यानी शनिवार (9 मई) को राजस्थान रॉयल्स के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. इस सीजन यह दोनों टीमों की दूसरी टक्कर है. इससे पहले हुई भिड़ंत में राजस्थान ने गुजरात को 6 विकेट से हराया था.
प्लेऑफ की रेस के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. दोनों ही टीमें अब तक 10 मैच खेल चुकी है और दोनों के पास 12-12 अंक हैं. ऐसे में जो भी टीम यह मैच जीतेगी, उसके 14 अंक हो जाएंगे और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.
Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 52वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
RR vs GT IPL 2026: मौसम और पिच का मिजाज
यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच नंबर-6 पर खेला जाएगा, जो इस सीजन में पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मैदान अब तक काफी हाई-स्कोरिंग रहा है. इस सीजन जयपुर में खूब रन बने हैं, जहां RR की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 228 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 225 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. खास बात यह रही कि दोनों ही मौकों पर टीम ने अपने स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव भी किया. ऐसे में यह मैच भी हाई स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है.
वहीं, मौसम की बात करें तो जयपुर में इस समय गर्मी काफी ज्यादा है, जहां दिन के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है. हालांकि, शाम के समय तापमान में गिरावट आने से खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच में ओस की भूमिका अहम हो सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
RR vs Gujarat Titans IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका/तुषार देशपांडे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर – शुभम दुबे.
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
इम्पैक्ट प्लेयर – राहुल तेवतिया.
Rajasthan Royals vs GT: हेड टू हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इस भिडंत में GT का पलड़ा भारी रहा है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 6 मैच गुजरात ने जीते हैं, जबकि राजस्थान को सिर्फ 3 में जीत मिली है.
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…
यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच नंबर-6 पर खेला जाएगा, जो इस सीजन में पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मैदान अब तक काफी हाई-स्कोरिंग रहा है. इस सीजन जयपुर में खूब रन बने हैं, जहां RR की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 228 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 225 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. खास बात यह रही कि दोनों ही मौकों पर टीम ने अपने स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव भी किया. ऐसे में यह मैच भी हाई स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है.
शुभमन गिल इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वह पिछले 10 मैचों में 154 से ज्यादा की औसत से 378 रन बना चुके हैं. हालांकि, इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में वह चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे. उस मैच में राशिद खान ने गुजरात टीम की कप्तानी की थी.
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.इम्पैक्ट प्लेयर – राहुल तेवतिया.
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका/तुषार देशपांडे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.इम्पैक्ट प्लेयर – शुभम दुबे.
गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में वैभव 18 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्हें राशिद खान ने पवेलियन भेजा था. वैभव एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. ऐसे में गुजरात की टीम उन्हें जल्द से जल्द आउट करना चाहेगी.
गुजरात टाइटंस ने भी 10 मुकाबलों में 6 जीत हासिल की हैं, लेकिन 12 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है. रन रेट के आधार पर गुजरात की टीम राजस्थान रॉयल्स से पीछे चल रही है.
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार दर्ज की हैं. टीम के कुल 12 अंक हैं और पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है.
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इस भिडंत में GT का पलड़ा भारी रहा है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 6 मैच गुजरात ने जीते हैं, जबकि राजस्थान को सिर्फ 3 में जीत मिली है.
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन, रविश्रीनिवासन साई किशोर.
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.
आईपीएल के 52वें मुकाबले में आज (9 मई) को राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन की शुरुआत में दोनों टीमें एक बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जहां राजस्थान ने गुजरात को 6 विकेट से मात दी थी. प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है.










