'मैं रो रहा था', Brock Lesnar के WWE रिटायरमेंट पर Paul Heyman ने तोड़ी अपनी चुप्पी, दिया चौंकाने वाला बयान

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतार कर रिटायरमेंट ले लिया. इसके बाद वो रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गए. अब पॉल हेमन ने द बीस्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

ब्रॉक लैसनर का बयान

Brock Lesnar: पिछले महीने WWE WrestleMania 42 शानदार रहा. फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिले. वहां पर नाइट-2 में ब्रॉक लैसनर को हार का सामना करना पड़ा. लैसनर ने हार के बाद एक ऐसा काम किया जो रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग में रख दिए. उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. लैसनर ने अपने इस एक्शन से बता दिया कि वो रिटायर हो गए हैं. खैर लैसनर का हेमन के साथ हमेशा अच्छा रिश्ता रहा है. दोनों ने साथ में खूब काम किया. हेमन ने अब पहली बार लैसनर के रिटायरमेंट पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने क्या कहा?

पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर की जोड़ी काफी पुरानी है. WWE में लैसनर की सफलता के पीछे हेमन का बड़ा हाथ रहा है. TMZ को हाल ही में हेमन ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने ब्रॉक लैसनर के संन्यास पर अपनी बात साझा की. हेमन ने कहा, “अगर मुझे पता होता कि वो रिटायर होने वाले हैं, तो क्या मैं ये बात सार्वजनिक रूप से कहा कि वो अगले 15 साल तक दबदबा बनाकर रखेंगे. मैं रो रहा था. मुझे नहीं पता था कि वो रिटायर हो रहे हैं. इसके बारे में मुझे थोड़ा भी जानकारी नहीं थी”.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर की करारी हार

WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला युवा स्टार ओबा फेमी के साथ हुआ था. इन दोनों की राइवलरी को WWE ने अच्छे अंदाज में बिल्ड किया था. फेमी का दबदबा देखने को मिला. WrestleMania 42 में भी फेमी ने शानदार जीत दर्ज की. फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हराकर सभी को हैरान कर दिया. फेमी को कंपनी ने बड़ा पुश दिया है. उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा मैच जीता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ