MI vs DC: वानखेड़े में आया रोमारियो शेफर्ड का तूफानी, आतिशी पारी खेल रचा इतिहास

MI vs DC: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को छक्कों-चौकों की बारिश देखने को मिली। रोमारियो शेफर्ड ने इस मैच में इतिहास रच दिया।

Romario Shepherd Highest Batting strike rate in an IPL Innings

रोमारियो शेफर्ड ने तूफानी पारी खेली।

MI vs DC, Romario Shepherd: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को छक्कों-चौकों की बारिश देखने को मिली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 33 बाउंड्री लगाईं। आखिरी ओवर में MI के रोमारियो शेफर्ड का तूफान देखने का मिला। उन्होंने आखिरी ओवर में 2 चौके और 4 सिक्स जड़े। शेफर्ड ने 10 गेंदों का सामना किया और 390 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 39 रन बनाए। इसके साथ ही शेफर्ड ने एक खास कीर्तिमान अपने नाम किया।

विज्ञापन

शेफर्ड ने खेली तूफानी पारी

रोमारियो शेफर्ड आईपीएल में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट से (कम से कम 10 गेंद खेलने के बाद) रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शेफर्ड ने इस मामले में पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया है। कमिंस ने मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 373.33 की स्ट्राइक रेट से 15 गेंदों पर 56 रन ठोक दिए थे। एबी डिविलियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 372.72 की स्ट्राइक रेट से 11 गेंदों पर 41 रन जड़ दिए थे। वहीं आंद्रे रसेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 369.23 की स्ट्राइक रेट से 13 गेंदों पर 48 रन ठोक दिए थे।

विज्ञापन

आखिरी ओवर में ठोके 32 रन

रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी ओवर में 32 रन बनाए। इसके साथ ही वह एक आईपीएल मैच के आखिरी ओवर में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने RCB के खिलाफ 20वें ओवर में 36 रन जड़ दिए थे। इस सूची में तीसरे पर रिंकू सिंह, चौथे पर हार्दिक पांड्या-श्रेयस अय्यर और 5वें पर एबी डिविलियर्स- रोहित शर्मा हैं।

विज्ञापन

एक IPL मैच के 20वें ओवर में सर्वाधिक रन

36 – रवींद्र जड़ेजा बनाम RCB
32 – रोमारियो शेफर्ड बनाम DC
30 – रिंकू सिंह बनाम GT
28 – हार्दिक पंड्या बनाम RPS
28 – श्रेयस अय्यर बनाम KKR
26 – एबी डिविलियर्स बनाम PWI
26 – रोहित शर्मा बनाम PBKS
26 – ऋषभ पंत बनाम SRH
26 – जोफ्रा आर्चर बनाम CSK
26 – हार्दिक पंड्या बनाम RR
25 – मार्कस स्टोइनिस बनाम PBKS
25 – अभिषेक पोरेल बनाम PBKS
25 – रियान पराग बनाम DC

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ