CSK vs KKR: होम ग्राउंड पर कोलकाता से टकराएगी चेन्नई, जानिए चेपॉक की पिच का अपडेट

IPL 2024 के 22वें मैच में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर कोलकाता नाइटराइडर्स से होगी। यह मैच CSK के घरेलू मैदान चेपॉक में खेला जाएगा।

MA Chidambaram Stadium Pitch Report chepauk Chennai Weather forcast

एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

Chepauk Stadium Pitch Report, CSK vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 22वें मैच में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर कोलकाता नाइटराइडर्स से होगी। यह मैच चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा। CSK को अपने पिछले 2 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ की नजर जीत के साथ वापसी करने पर होगी। इसके अलावा KKR लगातार जीत दर्ज कर रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने सभी 3 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। आइए जानते हैं कि एमए चिदम्बरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच रिपोर्ट कैसा व्यवहार करने वाली है।

विज्ञापन

चेन्नई में स्पिनर्स को मिलेगी मदद

चेपॉक की पिच ऐतिहासिक रूप से तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनरों को अधिक मदद करने वाली धीमी विकेट है। इस सीजन चेपॉक की पिच अपने पुराने अंदाज में व्यवहार नहीं कर रही। स्पिनर्स के अलावा यहां स्लोअर बॉलर्स को मदद मिल रही है। चेन्नई में सोमवार को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैदान पर RCB के खिलाफ पहले मैच में 173 रनों का पीछा किया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 206 रन बनाए और 63 रन से मैच जीता था। दोनों ही मुकाबलों में CSK ने पहले बल्लेबाजी की। चेपॉक में IPL के 78 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 47 मैच जीते हैं।

विज्ञापन

चेन्नई के मौसम का हाल

सोमवार को चेन्नई के मौसम की स्थिति गर्म और आर्द्र होने की उम्मीद है। 8 अप्रैल को चेन्नई का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में गर्मी और उमस के साथ तापमान करीब 35 डिग्री के आसपास रह सकता है। शाम को तापमान 30 डिग्री तक गिर जाएगा और आर्द्रता 80 प्रतिशत के करीब होगी। खिलाड़ियों से पूरे खेल के दौरान गर्म और आर्द्र परिस्थितियों का मुकाबला करना पड़ेगा। शाम के समय हल्के बाद छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई आशंका नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ