News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
MI vs DC, Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 20वें मैच में आज मुंबई इंडियंस की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से हो रही है। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 235 बनाने होंगे।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई। अक्षर पटेल ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने रोहित शर्मा को बोल्ड किया। रोहित ने 181.48 की स्ट्राइक रेट से 27 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए।
Early delight for the Wankhede crowd 😍
Rohit Sharma unfurls power-packed maximums💥
Watch the match LIVE on @JioCinema and @starsportsindia 💻📱#TATAIPL | #MIvDC pic.twitter.com/f9CNA8xcFk
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2024
IPL 2024 का अपना पहला मैच खेल रहे सूर्यकुमार यादव खाता तक नहीं खोल पाए। एनरिक नॉर्टजे ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 17 गेंदों पर 30 रन जोड़े। अक्षर ने एक बार फिर पार्टनरशिप को तोड़ने का काम किया। उन्होंने ईशान किशन को कॉट एंड बोल्ड किया। ईशान ने 23 गेंदों पर 42 रन ठोके।
5 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा को बल्ला नहीं चला। उन्होंने 5 गेंदों पर 6 रन बनाए। खलील अहमद की गेंद पर अक्षर ने तिलक का कैच लपका। इसके बाद हार्दिक ने टिम डेविड के साथ मिलकर 32 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी की। 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या कैच आउट हुए। उन्होंने 33 गेंदों पर 39 रन बनाए। एनरिक नॉर्टजे ने अपनी टीम को एक और सफलता दिलाई।
रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंदों पर नाबाद 39 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। टिम डेविड ने भी उनका भरपूर साथ दिया। उन्होंने 21 गेंदों पर 45* रन जड़े। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्टजे ने 2-2 विकेट चटकाए। उनके अलावा खलील अहमद को 1 सफलता मिली।
ये भी पढ़ें: CSK vs KKR: होम ग्राउंड पर कोलकाता से टकराएगी चेन्नई, जानिए चेपॉक की पिच का अपडेट
ये भी पढ़ें: DC vs MI: दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी ने दिल्ली के लिए किया डेब्यू, मुंबई की बढ़ेगी मुश्किलें
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।