---विज्ञापन---

खेल angle-right

MI vs DC: मैच से पहले ही टूट गया हार्दिक का दिल; बोलते रह गए मुंबई के कप्तान, नहीं मिला साथ

IPL 2024 MI vs DC: मुंबई इंडियंस अपना चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ वानखेड़े स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच को लेकर जब हार्दिक टॉस के लिए आए तो एक बार फिर से उनका दिल टूटका हुआ दिखा और पांड्या को इतना चीयरअप नहीं मिला।

---विज्ञापन---

IPL 2024 MI vs DC: आईपीएल 2024 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अभी तक हर मैच में देखा गया है कि हार्दिक पांड्या जब भी टॉस के लिए मैदान पर आते हैं तो स्टेडियम से रोहित-रोहित की आवाज आने लगती है। इस मैच से पहले जब हार्दिक फिर से टॉस के लिए आए तो इस बार भी उनको फैंस द्वारा कोई चीयरअप नहीं मिला।

मुंबई को सपोर्ट करने पहुंचे 18 हजार बच्चे

---विज्ञापन---

वहीं इस मैच में मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने स्टेडियम में 18 हजार बच्चे टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। दरअसल आईपीएल में एक दिन को मुंबई इंडियंस ईएसए दिवस के रूप में मनाती है। आज मुंबई वहीं अपने होम ग्राउंड पर ईएसए दिवस मना रही है।

---विज्ञापन---

जिसके चलते ही 18 हजार बच्चे हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं जब हार्दिक पांड्या टॉस के लिए आए तो उन्होंने भी इन बच्चो को जिक्र किया। वहीं इस दौरान देखा गया जब हार्दिक बोल रहे थे तो बच्चों की तरफ से भी उनको ज्यादा चीयरअप नहीं मिला।

---विज्ञापन---

आईपीएल 2024 में खराब रही MI की शुरुआत

मुंबई इंडियंस की इस टूर्नामेंट में काफी खराब शुरुआत रही है। अभी तक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक की कप्तानी में 3 मुकाबले खेले हैं और टीम को तीनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब मुंबई इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। आज मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड पर अपना दूसरा मुकाबला खेल रही है। इस मैच को जीतकर मुंबई इस सीजन अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी।

ये भी पढ़ें:- DC vs MI: दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी ने दिल्ली के लिए किया डेब्यू, मुंबई की बढ़ेगी मुश्किलें

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मिल गए हार के असली विलेन, विदेशी खिलाड़ियों ने डुबोई RCB की नैया! अकेले कोहली CGF पर भारी

First published on: Apr 07, 2024 04:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola