चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ये बड़ा टूर्नामेंट खेलेंगे रोहित शर्मा, चौके-छक्के की करेंगे बारिश

Rohit Sharma: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा एक बड़ा टूर्नामेंट खेलने के लिए उतरेंगे।

Team India (8)

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार हैं। 18 जनवरी को कप्तान रोहित शर्मा मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने। जहां पर उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। हालांकि मेगा इवेंट की तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए रोहित शर्मा भारत में ही एक बड़ा टूर्नामेंट खेलने वाले हैं।

रोहित शर्मा खेलेंगे बड़ा टूर्नामेंट

रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रणजी ट्रॉफी खेलने वाले हैं। 23 जनवरी से मुंबई अपना मुकाबला बीकेसी मैदान पर खेलने के लिए उतरेगी। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा भी मुंबई की टीम से खेलने के लिए उतरेंगे। वह 10 साल बाद रणजी खेलने के लिए तैयार हैं। 37 साल के रोहित ने 18 जनवरी को इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह आगामी रणजी मैच में जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेलने वाले हैं।

खराब फॉर्म में रोहित शर्मा

टी-20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। मेगा इवेंट के बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित का बल्ला नहीं चला। वहीं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी रोहित का बल्ला नहीं चला। आखिरी पांच पारियों की बात करें तो रोहित ने 3,9,10,3 और 10 रन बनाए हैं। हालांकि अब वह घरेलू टूर्नामेंट में रन बनाकर अपनी फॉर्म को प्राप्त करना चाहेंगे।

रोहित कप्तानी संभालने के लिए तैयार

श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक हार झेलने के बाद कप्तान रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारी कर रहे हैं। बतौर कप्तान रोहित से इस इवेंट में खासा उम्मीदें हैं। क्योंकि आखिर बार वनडे विश्व कप 2023 में रोहित ने शानदार कप्तानी के अलावा अपने बल्ले से बेहतरीन खेल दिखाया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ