Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे। यह मैच पर्थ में 22 नवंबर से शुरू होगा। 37 साल के रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने शुक्रवार को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। हालांकि वह दूसरे टेस्ट के लिए एडिलेड में भारतीय टीम से जुड़ेंगे और मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ मैच भी खेलेंगे। पहले टेस्ट के लिए रोहित के ना होने पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।
पिंक बॉल प्रैक्टिस मैच खेलेंगे रोहित
रविवार को ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया कि रोहित ने बीसीसीआई को ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा की योजना के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था और कहा था कि वह 30 नवंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय पिंक बॉल टेस्ट के प्रैक्टिस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। यह मैच एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट से एक सप्ताह से भी कम समय पहले खेला जाएगा।
रोहित के बाहर होने से भारत को पहले टेस्ट मैच में अपने दो मुख्य बल्लेबाजों की कमी खलेगी। इससे पहले शनिवार को शुभमन गिल को वाका में इंट्रा-स्क्वॉड मैच में बल्लेबाजी करते हुए अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद वो पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में चेतेश्वर पुजारा की एंट्री, इस रोल में आएंगे नजर
राहुल को भी लगी थी चोट
शुक्रवार को पर्थ में प्रैक्टिस मैच की शुरुआत में भारत को एक बार फिर बड़ा झटका लगा, जब तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की एक गेंद केएल राहुल की कोहनी पर लगी। बॉल लगने के बाद भारतीय बल्लेबाज दर्द से कराहते हुए तुरंत मैदान से बाहर चले गए और बाद में और दूसरे दिन मैदान पर वापस नहीं लौटे। हालांकि भारतीय टीम के लिए एक बड़ी राहत की बात यह रही कि रविवार को उन्हें नेट पर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया, जहां उन्हें दर्द की कोई शिकायत नहीं थी।
एक्स-रे और स्कैन के लिए राहुल के साथ गए भारत के फिजियोथेरेपिस्ट में से एक योगेश परमार ने बीसीसीआई से एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘रिपोर्टिंग के आधार पर मुझे भरोसा था कि वह ठीक हो जाएंगे। यह सिर्फ दर्द को कंट्रोल करने और उन्हें थोड़ा आत्मविश्वास दिलाने की बात थी। हमारे हिसाब से वह बिल्कुल ठीक हैं।’
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: प्रैक्टिस मैच में उजागर हुई विराट कोहली की ‘कमजोरी’, पर्थ में कंगारू टीम उठाना चाहेगी फायदा
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
14 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
46 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
54 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
54 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines