हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित शर्मा ने किया खुलासा, विश्व कप जीतने के बाद क्यों चबाई थी पिच की मिट्टी?

Rohit Sharma: फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद रोहित शर्मा को बारबाडोस की पिच की मिट्टी चबाते हुए देखा गया था। अब रोहित ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया था?

विज्ञापन
rohit sharma

Rohit Sharma: भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इस बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबला बारबाडोस में साउथ अफ्रीका के साथ खेला गया था, जिसको टीम इंडिया ने 7 रनों से जीत लिया था।

भारत को चैंपियन बनाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा को बारबाडोस की पिच की मिट्टी को चबाते हुए देखा गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हुआ था, वहीं अब इसको लेकर खुद रोहित ने बड़ा खुलासा किया है।

रोहित ने बताया उस पल का राज

बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित शर्मा ने बताया कि आखिर उन्होंने क्यों पिच की मिट्टी को चबाया था। रोहित ने बताया कि इसमें कुछ भी छिपाने जैसा नहीं था सब कुछ सामने ही था। मैं सिर्फ उस पल को महसूस कर रहा था। जब मैं पिच पर गया तो मैं देख रहा था कि इस पिच ने हमें ट्रॉफी दिलाई है। इस मैदान और पिच को मैं अपने जीवन में कभी नहीं भूल पाऊंगा। इसलिए मैं पिच का हिस्सा अपने साथ रखना चाहता था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 में मिली हार के बाद डेविड मिलर ने तोड़ी चुप्पी, शेयर की इमोशनल कर देने वाली पोस्ट

रोहित का सपना हुआ पूरा

टीम इंडिया को आईसीसी ट्रॉफी के लिए 11 साल का इंतजार करना पड़ा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम तीन आईसीसी के फाइनल हार चुकी थी, जिसके बाद इस बार टीम इंडिया ने करोड़ों फैंस के सपने को पूरा किया है। हर कोई ट्रॉफी की जीत का खुलकर जश्न मना रहा है, टीम इंडिया को शुभकामनाएं दे रहा है। इस पल को कोई भी भारतीय फैंस भुलाना नहीं चाहता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- दिग्गजों ने जीता जहां, अब नए लड़ाकों की बारी…जिम्बाब्वे के सामने आसान नहीं होगी राह

ये भी पढ़ें:-Rohit Sharma नहीं लेना चाहते थे संन्यास, तो क्या गौतम गंभीर बन गए वजह?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola