---विज्ञापन---

तिरंगे को लेकर क्या रोहित शर्मा से अनजाने में हो गई बड़ी चूक? जानें क्या है नेशनल फ्लैग का नियम

Rohit Sharma Profile Photo: टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल को बदला है। जिस पर अब फैंस भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

Rohit Sharma Profile Photo: अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहला टी20 विश्व कप खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल को चेंज किया है। रोहित ने टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद बारबाडोस के मैदान पर तिरंगा लहराने के बाद जमीन पर गाड़ा था। रोहित का ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ, जिसके बाद रोहित इसको अपने एक्स अकाउंट की प्रोफाइल पर भी लगाया है। वहीं अब रोहित की ये प्रोफाइल देखकर फैंस भड़क गए हैं। जिसकी बड़ी वजह भी सामने आई है।

क्या रोहित से हो गई चूक?

दरअसल रोहित शर्मा की इस प्रोफाइल में तिरंगा जमीन को छूता हुआ दिख रहा है। जिस पर फैंस भड़क गए हैं और तरह-तरह की टिप्पणी सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रोहित से तिरंगे का अपमान हुआ है, जिस पर रोहित को माफी भी मांगनी चाहिए।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हालांकि रोहित को देखकर ये नहीं लगा कि वे जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा झंडे को जमीन या फर्श से छूने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कानून के मुताबिक ऐसा करने वाले व्यक्ति को तीन साल तक की कैद या जुर्माने की सजा हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: तीसरे मैच की Playing 11 में कितने बदलाव, WC चैंपियन खिलाड़ी को मौका मिलना मुश्किल

क्या है नेशनल फ्लैग का नियम?

दरअसल अगर भारतीय तिरंगे को अगर कोई भी इंसान जमीन से टच कराता है तो ये राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जाता है। राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा के तहत किसी भी इंसान को तिरंगे को जानबूझकर जमीन पर फहराने या उस पर पानी डालने की अनुमति नहीं है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Video: गौतम गंभीर बने कोच, तो इन 5 खिलाड़ियों की वनडे टीम में हो सकती है एंट्री

ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर और श्रीलंका दौरे को लेकर BCCI करने वाली है बड़ा ऐलान, फैंस को है बेसब्री से इंतजार

---विज्ञापन---

First published on: Jul 09, 2024 11:28 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola