Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026: हिटमैन मोड ऑन! रोहित शर्मा के छक्के ने हिला दिया वानखेड़े, VIDEO वायरल

Rohit Sharma Huge Zix Video: रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में रनों की बारिश करने के लिए मैदान पर उतर चुके हैं. इस बार मुंबई इंडियंस को उनसे खासा उम्मीदें रहने वाली हैं. रोहित ने अभ्यास के दौरान गगनचुंबी छक्का भी लगाया है, जिसका वीडियो सामने आया है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 17, 2026 16:02

Rohit Sharma Huge Zix Video: आईपीएल 2026 के लिए अब सभी टीमें तैयारियों में लग गई हैं. सभी टीमों के प्री सीजन कैंप भी शुरू हो चुके हैं. अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा भी अभ्यास करने में जुट गए हैं. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. सीजन से पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

रोहित शर्मा का गगनचुंबी छक्का

रोहित शर्मा सीजन से पहले मुंबई के प्री सीजन कैंप में शामिल हो गए हैं. बैटिंग के दौरान उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर गगनुचंबी छक्का जड़ा. रोहित ने फ्रंट फुट से लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का जड़ा. जिसके बाद हिटमैन खुद ही कैचइट की आवाज लगाते हुए नजर आए. इस छक्के से स्टेडियम गूंज उठा, जिसके बाद रोहित नॉन स्ट्राइक रेट की ओर चल पड़े. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

कैसा रहा था पिछला सीजन?

आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता था. उन्होंने 15 मैच में 29.85 की औसत के साथ 418 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए थे. उन्होंने सीजन में 41 चौके के अलावा 22 छक्के भी जड़े थे.

---विज्ञापन---

करियर की बात करें तो अब तक रोहित शर्मा ने 272 आईपीएल मैच में 29.73 की औसत के साथ 7046 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक के अलावा 47 अर्धशतक भी बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132.09 का रहा है. रोहित शर्मा लगभग 2 महीने बाद प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने के लिए उतरेंगे. उन्होंने आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी को खेला था. इसके बाद रोहित ने प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला है. हालांकि वह आईपीएल 2026 में धमाल मचाना चाहेंगे. हिटमैन को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्रांड एंबेस्डर चुना गया था.

First published on: Mar 17, 2026 04:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.