ODI World Cup 2027: पाकिस्तान की हार से बदला समीकरण, वेस्टइंडीज पर खतरा, बांग्लादेश की राह आसान

ODI World Cup 2027: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब वनडे विश्व कप 2027 खेला जाएगा. वनडे विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी की नजरें अब वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हुई हैं. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद क्वालीफिकेशन सेनेरियो बदल गया है.

Cricket News - 2026-03-17T130652.238

ODI World Cup 2027: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश दौरा पर है. जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. वनडे सीरीज को बांग्लादेश ने 2-1 से अपने नाम करते हुए पाकिस्तान को धूल चटा दी. बांग्लादेश की जीत के बाद वनडे विश्व कप 2027 क्वालीफिकेशन का समीकरण थोड़ा बदल गया है. बांग्लादेश की राह आसान हुई है, जबकि वेस्टइंडीज को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

पाकिस्तान की हार से वेस्टइंडीज को नुकसान

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश ने अपने नाम किया था, जबकि दूसरा मैच पाकिस्तान ने जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी. फिर आखिरी मैच में बांग्लादेश ने वापसी की और पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया.

विज्ञापन

अब वनडे विश्व कप 2027 के क्वालीफिकेशन सेनेरियो में पाकिस्तान की हार के बाद वेस्टइंडीज को नुकसान हुआ है. सीरीज जीतने के बाद बांग्लादेश आईसीसी वनडे रैंकिंग में 10वें से 9वें स्थान पर चली गई है, जबकि वेस्टइंडीज 9वें नंबर से 10वें नंबर पर चली गई है.

विज्ञापन

वनडे विश्व कप 2027 साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेला जाना है. यानी साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे मेजबान होने के नाते वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे, लेकिन बाकी 8 टीमों को आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर ही जगह मिलेगी. ऐसे में अगर वेस्टइंडीज आने वाले वनडे मैच हारती है तो उसे वनडे विश्व कप 2027 के क्वालीफिकेश से बाहर होना पड़ सकता है.

आगामी शेड्यूल की बात करें तो बांग्लादेश की टीम दिसंबर में साउ​थ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी, जबकि वेस्टइंडीज अक्टूबर में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. अब सभी 10 टीमों की निगाहें आगामी वनडे विश्व कप पर टिकी हुई हैं. पिछला वनडे विश्व कप भारत में खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था. भारत को फाइनल में शिकस्त मिली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ