
IPL 2026 में कैसी होगी KKR की प्लेइंग 11? हर्षित-पथिराना की चोट के बाद बढ़ी टेंशन!
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
KKR Playing 11: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. इस बड़े टूर्नामेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है. KKR के पास आईपीएल 2026 ऑक्शन में सबसे बड़ा पर्स था और उन्होंने तगड़ी टीम बनाई. हालांकि, कुछ खिलाड़ियों की चोट ने टीम की टेंशन बढ़ाई हुई है. हर्षित राणा और माथीशा पथिराना चोटिल हैं. इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह ब्लेसिंग मुजारबानी को स्क्वाड में जोड़ा गया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स के पास टिम सीफर्ट और फिन एलन के रूप में दो तगड़े विरोधी ओपनर हैं लेकिन कोई एक ही खेल पाएगा. उनके साथ अजिंक्य रहाणे ओपनिंग करने आ सकते हैं. कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह और रोवमन पॉवेल मिडल ऑर्डर की कमान संभाल सकते हैं. गेंदबाजी में हर्षित और पथिराना की गैरमौजूदगी में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण पर दबाव होगा. KKR की पूरी प्लेइंग 11 के बारे में जानने के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: