Rohit Sharma Fifty IND vs ENG Rajkot Test Enters Special Club of Sachin Tendulkar Virat Kohli

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने 8 पारियों के बाद ठोका पचासा, सचिन-कोहली के खास क्लब में भी मिली एंट्री

Rohit Sharma, IND vs ENG Rajkot Test: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 8 पारियों के बाद पचासा ठोका। यह उनकी 17वीं फिफ्टी थी।

Rohit Sharma, IND vs ENG Rajkot Test: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला जारी है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मगर भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 33 के स्कोर पर ही टीम ने 9वें ओवर में 3 विकेट गंवा दिए थे। मार्क वुड ने टीम को शुरुआती दो झटके दिए और यशस्वी जायसवाल को 10 व शुभमन गिल को 0 के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद टॉम हार्टली ने अपनी तीसरी टेस्ट पारी खेल रहे रजत पाटीदार को 5 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। मगर रोहित डटे रहे और वुड ने उनके हेल्मेट पर भी गेंद मारी, उसके बाद भी वह डरे नहीं।

विज्ञापन

रोहित शर्मा का 8 पारियों के बाद पचासा

रोहित शर्मा ने लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में पचासा तक नहीं जड़ा था। 20 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में रोहित ने 57 रन बनाए थे। अब यहां राजकोट में चार टेस्ट मैच और 8 पारियों के बाद रोहित ने पचासा जड़ा है। उनके टेस्ट करियर का यह 17वां अर्धशतक था। इतना ही नहीं इस पारी में रोहित ने एक और कमाल कर दिखाया है। जिसके साथ वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के क्लब में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन

भारत के 9वें ऐसे बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने राजकोट टेस्ट में अपना 29वां रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 2000 रन पूरे कर लिए थे। खास बात यह है कि वह तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में वह 9वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज शामिल हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ 2000 रन तीनों फॉर्मेट में बनाने वाले भारतीय

  1. सचिन तेंदुलकर- 3990
  2. विराट कोहली- 3970
  3. एमएस धोनी- 2999
  4. राहुल द्रविड़- 2993
  5. सुनील गावस्कर- 2919
  6. मोहम्मद अजहरुद्दीन- 2189
  7. युवराज सिंह- 2154
  8. दिलीप वेंगसरकर- 2115
  9. रोहित शर्मा- 2000+ (पारी जारी)

शुभमन गिल और पाटीदार फ्लॉप

यशस्वी जायसवाल लगातार अच्छे फॉर्म में थे लेकिन यहां उनका बल्ला नहीं चला। लेकिन शुभमन गिल 9 गेंदों पर एक भी रन नहीं बना पाए और मार्क वुड का शिकार बने। इसके अलावा रजत पाटीदार जिन्हें विशाखापट्टनम में डेब्यू का मौका मिला और वह कुछ खास कर नहीं पाए। राजकोट में उनके पास फायदा उठाने का मौका था। पर यहां भी पहली पारी में वह 5 रन बनाकर टॉम हार्टली का शिकार बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ