IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपना नया कप्तान घोषित कर दिया है. टीम ने 24 साल के खिलाड़ी को कप्तान बनाया है. रियान पराग आगामी सीजन के लिए राजस्थान के नए कप्तान नियुक्त हुए हैं. वह संजू सैमसन की जगह लेंगे. इस रेस में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी का नाम भी चल रहा था. लेकिन फ्रेंचाइजी ने पराग को कप्तान चुन लिया है.
साल 2019 से खेल रहे हैं पराग
रियान पराग ने आईपीएल का अपना पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए साल 2019 में खेला था. इसके बाद वह लगातार राजस्थान का हिस्सा हैं. हालांकि वह आईपीएल 2019 से लेकर आईपीएल 2023 तक राजस्थान के लिए खासा कमाल नहीं कर सके थे. लेकिन फ्रेंचाइजी ने पराग पर ही भरोसा जताया फिर उन्होंने आईपीएल 2024 में राजस्थान के लिए 16 मैच में 573 रन बनाए, वहीं आईपीएल 2025 में उनके बल्ले से 393 रन निकले थे.
अब तक खेले गए 84 आईपीएल मैच में रियान पराग ने 26.10 की औसत के साथ 1566 रन बनाए हैं. उन्होंने 7 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं.
संजू सैमसन ने छोड़ा साथ
संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स छोड़ने का फैसला किया था. राजस्थान और सीएसके ने मिलकर ट्रेड डील की थी, जिसमें रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने, जबकि संजू को सीएसके ने अपने दल का हिस्सा बनाया.
राजस्थान ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में इन प्लेयर्स को खरीदा था
रवि बिश्नोई (7.20 करोड़ रुपये)
सुशांत मिश्रा (90 लाख रुपये)
यशराज पुंजा (30 लाख रुपये)
विग्नेश पुथुर (30 लाख रुपये)
रवि सिंह (95 लाख रुपये)
अमन राव (30 लाख रुपये)
ब्रिजेश शर्मा (30 लाख रुपये)
एडम मिल्ने (2.4 करोड़ रुपये)
कुलदीप सेन (75 लाख रुपये)
राजस्थान रॉयल्स का स्क्ववाड आईपीएल 2026 के लिए
शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फेरीरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन रओ पेराला, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, रवींद्र जडेजा, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर.
ये भी पढ़ें: उस्मान तारिक को लेकर मीडिया हाइप पर ईशान किशन का माकूल जवाब, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले जता दिए इरादे
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
34 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
46 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines