हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs SL: 'ऋषभ पंत दबाव में हैं…' पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कर दिया बड़ा दावा

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत दबाव में हैं. ऐसा मानना है भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का. उन्होंने पंत को लेकर बात की है और कहा है कि वह इन दिनों दबाव में हैं. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन
Image Credit: X

भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है, जिसका आगाज 15 अगस्त से होने वाला है. इस सीरीज में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी शामिल किया गया है. हालांकि वह अभ्यास मैच में खासा प्रभावित नहीं कर पाए. दोनों ही पारियों में वह फ्लॉप रहे. अब मोहम्मद कैफ को लगता है कि पंत खासा दबाव में हैं. उन्होंने बड़ा खुलासा किया है.

कैफ ने क्या कहा?

पंत अभ्यास मैच की दूसरी पारी में खासा दबाव में दिखे थे और 21 गेंदों तक अपना खाता नहीं खोल पाए थे. अब कैफ ने उनके बारे में बात करते हुए अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा

“ऋषभ पंत पर दबाव बिल्कुल है. मैंने प्रैक्टिस मैच में देखा कि वह 21 गेंद खेल गए और खाता नहीं खोला. फिर छक्का मार दिया. मुझे लगता है कि टेस्ट में जो पंत का रिकॉर्ड रहा है, उस लिहाज से अगर उनका आकलन करें तो ऐसा प्लेयर आपको नहीं मिलेगा. उन्होंने नंबर पांच-छह पर जाकर शतक मारा है और मैच जिताया. उन्होंने हारा हुआ मैच जिताया है. इम्पैक्ट डाला है. उनके एक-दो मैच खराब गए हैं. पंत का आकलन हम और दो-तीन टेस्ट मैच होने के बाद करेंगे. मैं समझ सकता हूं कि यह उसके लिए एक मुश्किल दौर है. उनका नाम अन्य फॉर्मेट की भारतीय टीम में नहीं आ रहा. वह भारत की वनडे और टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं.”

विज्ञापन

आईपीएल में भी देखा मुश्किल समय

कैफ को लगता है कि पंत ने आईपीएल 2026 में मुश्किल समय देखा है, क्योंकि एलएसजी की कप्तानी करते हुए उन्होंने खासा प्रभावित नहीं किया और बल्लेबाजी में भी फ्लॉप हो गए. पंत को आईपीएल इतिहास की सबसे ज्यादा रकम (27 करोड़) रुपये मिले थे. हालांकि कैफ को लगता है कि पंत टेस्ट के शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने भारत को कई टेस्ट मैच जिताए हैं. कैफ ने आगे कहा कि मैं उन्हें टेस्ट में अब भी बड़ा प्लेयर मानता हूं.

ये भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola